.
Rashifalआज का राशिफल, 6 अगस्त 2026

आज का राशिफल, 6 अगस्त 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज 6 अगस्त का दिन नई शुरुआत के लिए अनुकूल रहेगा। चंद्रदेव के भरणी नक्षत्र में आने से मन में सुख साधनों को लेकर चाहत बढ़ेगी। बुध का कर्क राशि में प्रवेश सूर्य-गुरु के साथ एक सक्रिय त्रिग्रही योग बना रहा है। हालांकि, शत्रु राशि में होने से निर्णयों में भावुकता हावी हो सकती है, इसलिए तथ्यों पर भरोसा करना बेहतर रहेगा। मंगल की मिथुन राशि में अकेली स्थिति बहस या जल्दबाजी की चेतावनी देती है। मेष और मिथुन राशि के जातक भावुकता में फैसले न लें। धनु राशि के जातकों के घर में सुखद माहौल बना रहेगा और अपनों से सहयोग मिलेगा।

मेष राशिफल: नई शुरुआत के लिए शुभ रहेगा दिन, भावुकता में फैसला न लें। आज गंडमूल का असर खत्म होने से नई शुरुआत करने या कोई शुभ काम रखने के लिए दिन अनुकूल है, व्यक्तित्व में उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। घर परिवार से जुड़े मामलों में आज भावनाओं का असर ज्यादा रहेगा, इसलिए फैसला लेने से पहले तथ्यों पर ध्यान दें। भाई बहन या आसपास के लोगों से बातचीत में बहस से बचें। सेहत और उधार से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। भाग्य और लंबी दूरी के मामलों में सतर्क रहें। करियर में मेहनत का फल धीरे धीरे मिलेगा। प्रेम जीवन में आत्म-आलोचना से बचें। सेहत सामान्य रहेगी। सावधानी: आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें, तथ्यों को प्राथमिकता दें।

वृषभ राशिफल: जल्दबाजी में फैसले न करें और बहस से बचें। आज गंडमूल समाप्त होने से मन हल्का महसूस होगा। हालांकि, ज्यादा देर तक सोने की या अकेले रहने की चाहत बढ़ सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी में फैसले न करें और बहस से बचें। वित्तीय फैसले भावुकता में आकर तो बिल्कुल न लें। भाई-बहन के साथ आज कोई अहम बातचीत हो सकती है। भावनाओं में बहने की जगह फैक्ट्स पर बात करें। संतान या प्रेम प्रसंग में खुद की आलोचना करने से बचें। दोस्तों का सहयोग मिलने से जोश बना रहेगा। करियर में प्रगति सामान्य ही रहेगी। सेहत के मामले में आपको आराम करना जरूरी होगा।

मिथुन राशिफल: धन और परिवार से जुड़े मामलों में भावनाएं हावी रहेंगी। आज स्वभाव में बेचैनी महसूस हो सकती है। किसी भी बात पर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया न दें और गुस्सा करने से बचें। धन और परिवार से जुड़े मामलों में भावनाएं हावी रहेंगीी। इसलिए कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करके सोच समझकर लें। दोस्तों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। घर से जुड़े मामलों में किसी की आलोचना करने या खुद को गलत समझने से बचें। करियर में गुरु का मार्गदर्शन मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन हो सकता है लाभ मिलने में देरी हो। भाग्य के मामलों में धैर्य रखें। प्रेम जीवन में संयम बरतें। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है, लेकिन बिना किसी बड़ी वजह के बेचैनी हो सकती है।

कर्क राशिफल, धन के मामलों में प्रगति होगी। आज आपका व्यक्तित्व सामान्य से ज्यादा भावुक रहेगा। दिमाग की जगह आज दिल की सुनकर फैसला लें। हालांकि, तथ्यों को भी पूरी तरह से नजरअंदाज न करें। मगर, मन जो करे और जो समाज और आपके हिसाब से गलत न हो, उसे करने से पीछे न रहें। करियर और धन के मामलों में धीरे धीरे प्रगति होगी। मन में एकांत में रहने की इच्छा हो सकती है। बेचैनी की भावना से बचने के लिए खुद को किसी काम में व्यस्त रखें। भाई बहन से बातचीत में सतर्क रहें। भाग्य का साथ मिलेगा, पर असर देर से दिखेगा। प्रेम जीवन में गहराई बढ़ेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह राशिफल: आज आत्मचिंतन के लिए समय निकालना चाहिए। आज मन आत्मनिरीक्षण और आध्यात्मिक सोच की तरफ झुकेगा, अकेले समय बिताना फायदेमंद रहेगा। आय और मित्रों से जुड़े मामलों में भावनाओं का असर रहेगा, इसलिए बड़े फैसले सोच समझकर लें। धन और परिवार के मामलों में खुद को दोषी न ठहराएं और अपने मुंह से अपनी बुराई न करें। भाग्य का साथ मिलेगा पर फल विलंबित रहेगा। छिपे मामलों में सतर्क रहें। प्रेम जीवन में भावनाएं आंतरिक रहेंगी। सेहत के लिए ध्यान फायदेमंद रहेगा।

कन्या राशिफल: इच्छाएं होंगी पूरी, दोस्तों के साथ करेंगे इंजॉय। आज दोस्तों के साथ समय बिताएंगे और इंजॉय करेंगे। सामाजिक दायरे से इच्छा पूरी होंगी। करियर में भी वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है, हालांकि फल में देरी होगी। खुद की छवि या आकर्षण को लेकर आज आत्म-संदेह ज्यादा महसूस हो सकता है, इसलिए खुद के प्रति नरमी बरतें। आज खुद की तुलना दूसरों से करने से बचें, मन अशांत हो सकता है। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े विषयों में गंभीरता रहेगी। छिपे मामलों में सतर्क रहें। धन के मामलों में जल्दबाजी न करें। प्रेम जीवन में खुद को कठोरता से न आंकें। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला राशिफल: करियर में मिलेगा मार्गदर्शन। आज करियर में आपको किसी का गाइडेंस मिलेगा। इससे काम करने में आसानी होगी। भावनाओं की जगह तथ्यों पर भरोसा करते हुए ही फैसला लें। किसी भी फैसले से क्या नतीजे निकलेंगे, इसके दोनों पहलुओं पर जरूर विचार करें। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े विषयों में नए सिरे से बातचीत हो सकती है। भाग्य और धार्मिक कामों की तरफ रुझान बढ़ेगा। अकेले रहने की इच्छा हो सकती है या खुद पर संदेह जैसा भाव भी आ सकता है – इसे बहुत तवज्जो न दें। सेहत का ध्यान रखें और दिनचर्या को व्यवस्थित करने की कोशिश करें। दोस्तों का सहयोग साथ बना रहेगा। प्रेम जीवन में गहराई बढ़ती जाएगी।

वृश्चिक राशिफल: सेहत और दिनचर्या में सुधार के संकेत मिलेंगे। आज भाग्य आपके साथ है। पिता के साथ भावनात्मक गहराई महसूस होगी, धार्मिक या शैक्षणिक कामों में मन लगेगा। इसके बावजूद भी पूरा फल मिलने में देरी हो सकती है। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े मामलों में बहस या जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। सेहत और दिनचर्या में सुधार के संकेत मिलेंगे, और गंडमूल खत्म होने से नए काम शुरू करने में कोई हिचक नहीं रहनी चाहिए। दोस्तों की तरफ से आर्थिक फायदा मिल सकता है। संतान या प्रेम प्रसंग में धैर्य बनाए रखें। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आज जीवनसाथी या साझेदार से किसी बात पर बहस से बचें।

धनु राशिफल: संतान पक्ष से मिलेगी खुशी। आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है या उनके साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। यदि कोई क्रिएटिव काम करेंगे, तो उससे खुशी मिल सकती है, मन में उत्साह बना रहेगा। गुप्त मामलों में भावनाओं का असर ज्यादा रहेगा। कोई बड़ा बदलाव अचानक सामने आ सकता है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी नरमी से पेश आएं। पार्टनरशिप के काम में जल्दबाजी न करें। दूसरों की बात भी ध्यान से सुनें। परिवार से जुड़े मामलों में स्थिरता रहेगी। करियर में आज गहराई से काम करने का सही वक्त है। पैसों के मामलों में सावधानी बरतें।

मकर राशिफल: जीवनसाथी से जुड़े मामलों में रहें भावुक पर सतर्क। आज जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहेंगे। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि आप उनकी हर बात को मानें। आज आप दोनों के बीच गहरी बातचीत हो सकती है। आज जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े फैसलों में भावुकता की जगह व्यावहारिकता अपनाएं। आपको शत्रु पक्ष परेशान करने का प्रयास करेंगे। भाई-बहन या आसपास के लोगों से बहस में उलझने से बचें। घर और परिवार से जुड़े मामलों में नई एनर्जी महसूस होगी, और गंडमूल खत्म होने से कुछ नए काम शुरू किए जा सकते हैं। करियर में शुभ मार्गदर्शन मिलेगा। पैसों के मामलों में सावधानी बरतें। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

कुंभ राशिफल: सेहत को नजरअंदाज न करें, छोटी यात्रा के योग हैं। आज सेहत और दिनचर्या से जुड़े मामलों में खासतौर पर सावधानी बरतें। कोई शारीरिक परेशानी होने पर उसे नजरअंदाज न करें। यदि जरूरी हो तो डॉक्टर से संपर्क करें। गंडमूल खत्म होने से आज से कोई नया काम या शुभ कार्य शुरू किया जा सकता है। भाई-बहन का साथ मिलने से काम आसान होंगे। छोटी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। प्राकृतिक जगहों पर जाने से मन को शांति मिलेगी। संतान से जुड़े विषयों में क्रोध करने की जगह उन्हें प्रेम से समझाएं। धन के मामलों में सतर्कता जरूरी है। करियर में सामान्य प्रगति रहेगी।

मीन राशिफल: रचनात्मक कार्यों में मिलेगी सफलता। आज आपके लगनेश गुरु की कृपा से रचनात्मक कार्यों और संतान से जुड़े विषयों में शुभ संकेत दे रहे हैं। हालांकि फैसला लेते समय भावनाओं के साथ तथ्यों को भी तौलें। धन और परिवार से जुड़े मामलों में नई ऊर्जा रहेगी, गंडमूल खत्म होने से नई शुरुआत की जा सकती है। घर, मां या वाहन से जुड़े विषयों को चुपचा करें और बहसबाजी से बचें। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े मामलों में सतर्कता जरूरी है। करियर में रचनात्मकता का सहारा लें। आज खुद के प्रति ज्यादा कठोर आत्म-मूल्यांकन न करें, संतुलन बनाए रखें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

आवारा सांड का कहरः बाइक सवार पर किया हमला, गंभीर घायल, देखें CCTV

राजकोटः गुजरात के राजकोट में जसदन शहर में चितलिया...

Jalandhar News: डेढ़ मिनट में कार सवार चोर महिंद्रा पिकअप गाड़ी लेकर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ...

Punjab News: 5 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत...

Punjab News: घर की छत गिरने से महिला की मौत

लुधियानाः माछीवाड़ा साहिब के निकटवर्ती गांव शताबगढ़ में भारी...

बारिश और लैंडस्लाइड से 145 सड़कें, 224 ट्रांसफार्मर और 14 पेयजल योजनाएं प्रभावित, देखें वीडियो

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, प्रशासन ने लोगों से की ये अपील शिमलाः हिमाचल प्रदेश में जारी मूसलाधार बारिश...

आवारा सांड का कहरः बाइक सवार पर किया हमला, गंभीर घायल, देखें CCTV

राजकोटः गुजरात के राजकोट में जसदन शहर में चितलिया रोड पर कोऑपरेटिव सोसाइटी के पास आवारा सांड का कहर...

Jalandhar News: डेढ़ मिनट में कार सवार चोर महिंद्रा पिकअप गाड़ी लेकर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अब घरों के बाहर वाहन...

Punjab News: 5 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत देहात पुलिस और बीएसएफ ने संयुक अभियान के दौरान एक...