Rashifalआज का राशिफल, 3 अगस्त 2026

आज का राशिफल, 3 अगस्त 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

3 अगस्त का दिन मिश्रित प्रभावों वाला रहेगा। चंद्रदेव मीन राशि में होने से भावनाएं प्रबल रहेंगी और सोच में गहराई आएगी। बुधदेव का मार्गी होकर मिथुन राशि में मजबूत रहना संवाद, लेखन और बौद्धिक कार्यों के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। गुरुदेव का कर्क राशि में उच्च होकर अस्त रहना पारिवारिक और भाग्य संबंधी विषयों में मिश्रित फल देगा। शनिदेव की वक्री चाल मेहनत के बावजूद परिणाम में देरी करा सकती है। सावधानी और धैर्य से दिन बेहतर बीतेगा। वृषभ राशि के जातकों को सामाजिक दायरे से लाभ मिलेगा मगर तीखी बातचीत से बचने की सलाह है। सिंह राशि के लोगों के लिए आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल।

मेष राशिफल: घर परिवार में खुशखबरी मिलेगी। आज घर परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक माहौल बनेगा। पिता या घर के बड़े सदस्यों का सहयोग मिल सकता है। भाई बहन के साथ बातचीत मधुर रहेगी और छोटी यात्रा संभव है। मन में हल्की बेचैनी और अनावश्यक खर्च की प्रवृत्ति रहेगी, इसलिए बजट पर नियंत्रण जरूरी है। करियर में मेहनत करेंगे, तो असर धीरे धीरे दिखेगा, जल्दबाजी न करें। प्रेम जीवन में रचनात्मक पहल फायदेमंद रहेगी और साथी से अच्छी बातचीत होगी। सेहत सामान्य रहेगी पर हल्की थकान महसूस हो सकती है, आराम को प्राथमिकता दें। आज बिना सोचे समझे कोई बड़ा निवेश या उधार लेन देन करने से बचें, नुकसान की आशंका है।

वृषभ राशिफल: दोस्तों से फायदा मिलेगा, बोलने में संयम रखें। आज दोस्तों की तरफ से या अपने सोशल सर्कल से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, कुछ इच्छाएं पूरी होने के आसार भी बन रहे हैं। भाई-बहन और आसपास के लोगों से बातचीत का सिलसिला बढ़ेगा। बस इतना ध्यान रखें कि बात सोच-समझकर रखें। पैसों और बोलने के मामले में जरा सतर्क रहने की जरूरत है, संयम से बात करेंगे तो गलतफहमी की गुंजाइश नहीं बचेगी। करियर की बात करें तो स्थिरता बनी रहेगी और साथ में नए मौके भी दिख सकते हैं, वरिष्ठों का साथ मिलता रहेगा। प्रेम संबंधों में क्रिएटिविटी और एनर्जी दोनों नजर आएंगी। सेहत कुल मिलाकर ठीक रहेगी, हालांकि आंख या गले में मामूली तकलीफ हो सकती है। आज बहस या तीखी बातचीत में उलझने से बचें, नहीं तो रिश्तों में तनाव आ सकता है।

मिथुन राशिफल: गुस्सा जल्दी सिर पर चढ़ सकता है। काम के मामले में आज हलचल कुछ ज्यादा रहेगी। सराहना मिलने के चांस हैं, बॉस या सीनियर्स की तरफ से और शायद कोई नई जिम्मेदारी भी कंधों पर आ जाए। जोश के साथ ही कॉन्फिडेंस भी बना रहेगा। गुस्सा जल्दी सिर पर चढ़ सकता है, तो खुद को थोड़ा थामे रखें। पैसे और घर-परिवार के मोर्चे पर सब कुछ ठीक-ठाक चलेगा, बस बात करते वक्त जुबान पर लगाम रहे। भाग्य का साथ मिलेगा आज, खासकर लंबी यात्रा या ऐसे किसी विषय में माहौल पॉजिटिव बना रहेगा। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें प्रेम के मामले में इसे टालना ठीक नहीं होगा। सेहत की बात करें, तो सिरदर्द या हल्का तनाव घेर सकता है, ऐसे में थोड़ा रेस्ट कर लेना ही समझदारी होगी। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें आज, पहले ठहरकर सोचें, फिर आगे बढ़ें।

कर्क राशिफल: आत्मविश्वास रहेगा मजबूत, नींद और खर्च पर ध्यान दें। आज पर्सनैलिटी में एक अलग चमक नजर आएगी और कॉन्फिडेंस भी मजबूत बना रहेगा। आपकी छवि और असर दोनों अच्छे रहने वाले हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और गुरुजनों का आशीर्वाद भी हासिल हो सकता है। धार्मिक कामों में मन खुद-ब-खुद लगने लगेगा। खर्च कुछ बढ़ सकता है, नींद भी कम हो सकती है। लिहाजा, दिनचर्या को थोड़ा व्यवस्थित रखने की कोशिश करें। भाई-बहन से बातचीत में सुकून मिलेगा। हां, छिपे हुए मामलों या किसी दस्तावेजी काम में जरा सतर्क रहें। करियर में मेहनत का नतीजा फौरन नहीं दिखेगा, धैर्य बनाए रखना ही सही रहेगा। प्रेम जीवन में बातचीत का सिलसिला बेहतर होता जाएगा। सेहत के मामले में हल्की सुस्ती घेर सकती है। आज किसी अनजान इंसान पर आंख मूंदकर भरोसा मत करें।

सिंह राशिफल: आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। आज दोस्तों और सामाजिक दायरे से आर्थिक लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही कोई नया मौका आपके जीवन को नई दिशा दे सकता है। मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आज का दिन बिन मांगे मोती मिलने वाला है। धन और वाणी से जुड़े विषयों में स्थिति सुधरेगी। हालांकि, आराम और नींद में कमी महसूस हो सकती है। लिहाजा, अपने रुटीन को संतुलित करने की कोशिश करें। साझेदारी के काम में और जीवनसाथी से जुड़े विषयों में तालमेब बिठाने की कोशिश करें। व्यक्तित्व में आत्मविश्वास तो रहेगा, लेकिन थोड़ी थकान भी महसूस होगी। प्रेम जीवन में साथी के साथ खुलकर बात करें। सेहत में सिर या आंख से जुड़ी हल्की परेशानी संभव है।

कन्या राशिफल: करियर में मिलेगा बड़ा मौका, जीवनसाथी से तालमेल बनाए। करियर के क्षेत्र में कोई बड़ा मौका मिल सकता है। पहले की गई मेहनत का आज फल मिल सकता है। वरिष्ठों अधिकारियों की नजर में आपका आएगा। दोस्तों का साथ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सोशल सर्कल से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलने से ही काम बनेगा। छोटी-छोटी बातों को बड़ा मुद्दा न बनने दें। सेहत, दिनचर्या और कर्ज से जुड़े मामलों में जरा सतर्क रहें। पर्सनैलिटी में आकर्षण और कॉन्फिडेंस दिखेंगे। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में आज सूझबूझ से काम लें। सेहत की बात करें तो सामान्य ही रहेगी। हल्की सुस्ती महसूस हो सकती है। आज ऑफिस में किसी बहस में उलझने से बचें, वरना बात बिगड़ सकती है।

तुला राशिफल: पद प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, सेहत का खास ख्याल रखें। आज करियर और सम्मान से जुड़े विषयों में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपका सम्मान करेंगे। भाग्य और गुरुदेवजनों का सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है या आप इसका प्लान बना सकते हैं। सेहत, दिनचर्या और कामकाज से जुड़े मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। हालांकि आपको थकान महसूस हो सकती है। खर्चों में इजाफा हो सकता है। अकेलेपन से बचें। संतान या प्रेम प्रसंग से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में साथी के साथ समय बिताएं।

वृश्चिक राशिफल: भाग्य का मिलेगा साथ, संतान से जुड़े मामलों में धैर्य रखें। आज भाग्य और गुरुदेवजनों का आशीर्वाद मिलेगा, धार्मिक या शैक्षणिक कार्यों में सफलता के योग हैं। संतान, प्रेम और रचनात्मक कार्यों से जुड़े विषयों में उतार-चढ़ाव रह सकता है, धैर्य रखना जरूरी है। छिपे रहस्य, दस्तावेज या ससुराल पक्ष से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें। दोस्तों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। घर और वाहन से जुड़े विषयों में सावधानी जरूरी है। करियर में मेहनत जारी रखें, फल जल्द मिलेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है, संयम रखें। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु राशिफल: घर परिवार में आएगी खुशहाली, साझेदारी में सतर्क रहें। आज घर, परिवार और मां के स्वास्थ्य से जुड़े विषयों में सकारात्मकता रहेगी। घरेलू माहौल खुशनुमा बनेगा। जीवनसाथी या व्यापारिक साझेदार के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बात हो सकती है, सतर्कता के साथ आगे बढ़ें। छिपे मामलों या दस्तावेजी कार्यों में जल्दबाजी न करें। करियर में साझेदारी से जुड़े मौके मिल सकते हैं। भाई बहन और छोटी यात्रा से जुड़े विषय सुखद रहेंगे। भाग्य के मामले में मिला-जुला फल मिलेगा, संयम जरूरी है। प्रेम जीवन में भरोसा बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें, घर के कामों में थकान हो सकती है। आज संपत्ति संबंधी किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच लें।

मकर राशिफल: जीवनसाथी से मिलेगा साथ, सेहत और कर्ज पर नजर रखें। आज जीवनसाथी या व्यापारिक साझेदार का सहयोग मिलेगा, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। सेहत, दिनचर्या और कर्ज से जुड़े मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। काम का दबाव महसूस हो सकता है। भाई बहन से बातचीत में तीखापन आ सकता है, संयम रखें। भाग्य और लंबी यात्रा से जुड़े विषयों में शुभ फल मिलेगा। धन और परिवार से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। छिपे रहस्य या ससुराल पक्ष से जुड़े विषय सामने आ सकते हैं। प्रेम जीवन में समझदारी जरूरी है। सेहत में पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है, खानपान का ध्यान रखें। सावधानी: आज किसी से कर्ज लेने या देने से पहले सोच विचार जरूर करें।

कुंभ राशिफल: संतान पक्ष से मिलेगी खुशी, धन खर्च में सावधानी बरतें। आज संतान, प्रेम और रचनात्मक कार्यों से जुड़े विषयों में खुशी मिल सकती है, मन उत्साहित रहेगा। धन, परिवार और वाणी से जुड़े मामलों में सतर्क रहना जरूरी है, खर्च पर नियंत्रण रखें। सेहत, दिनचर्या और कामकाज से जुड़े विषयों में मेहनत का फल मिलेगा। व्यक्तित्व और छवि में सुधार आएगा। छिपे रहस्य या दस्तावेजी कार्यों में सावधानी बरतें। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े विषय में तालमेल जरूरी है। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। सेहत में आंख या गले से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। आज किसी नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करने से बचें।

मीन राशिफल: व्यक्तित्व में दिखेगा निखार, संतान से जुड़े विषय में धैर्य रखें। आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में निखार दिखेगा। आपकी मानसिक स्पष्टता बनी रहेगी। संतान, प्रेम और रचनात्मक कार्यों से जुड़े विषयों में आपका ध्यान बना रहेगा। हालांकि, किसी भी काम में तुरंत नतीजे की उम्मीद न रखें। घर, मां और वाहन से जुड़े मामलों में सकारात्मकता नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार से पेश आएं। साझेदारी के मामले में विवाद से बचने की कोशिश करें। सेहत का खास ख्याल रखें। कामकाज से जुड़े मामलों को सिर्फ निपटाने का प्रयास न करें। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। एकांत में रहने के लिए समय निकालें, जिससे आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कुछ प्लानिंग कर सकें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

स्विस लाउंज फायरिंग मामले में शूटरों को हथियार दिलाने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में...

PU परिसर में छात्रा की मौत का मामले में 3 सदस्य टीम गठित, इतने दिनों में जाएगी रिपोर्ट

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी शोधार्थी ज्योति की परिसर...

अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला आरोपी 4 देशी कट्टों सहित काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में...

Jalandhar सहित Punjab बसों का चक्का जाम, रोडवेज और PRTC कच्चे कर्मचारियों ने की राज्यव्यापी हड़ताल

जालंधर, ENS: पंजाब के आम लोगों को आज अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए घर से जल्दी निकलना पड़...

स्विस लाउंज फायरिंग मामले में शूटरों को हथियार दिलाने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे...

PU परिसर में छात्रा की मौत का मामले में 3 सदस्य टीम गठित, इतने दिनों में जाएगी रिपोर्ट

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी शोधार्थी ज्योति की परिसर में हुई मौत मामले में यूटी प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच...

अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला आरोपी 4 देशी कट्टों सहित काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर लगातार प्रभावी...