.
FirozpurPunjab News: दर्दनाक हादसा, मां-बेटे पर ट्राला पलटने से दोनों की मौत,...

Punjab News: दर्दनाक हादसा, मां-बेटे पर ट्राला पलटने से दोनों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः गांव वरपाला-तलवंडी नेपालां रोड पर नहर के पुल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब लोहे के गार्डरों से लदा एक ट्राला पुल पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर साइकिल सवार मां-बेटे के ऊपर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। थाना मक्खू पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में बेअंत सिंह निवासी वरवाला, मक्खू ने बताया कि वह साइकिल पर सवार होकर अपने गांव से तलवंडी नेपालां की ओर जा रहा था।

उसके आगे उसका भाई कुलवंत सिंह अपनी मां परमजीत कौर के साथ साइकिल पर जा रहा था। जब वे नहर के पुल के पास पहुंचे तो सामने से लोहे के गार्डरों से लदा एक ट्राला पुल पर चढ़ रहा था। इसी दौरान ट्राला असंतुलित होकर कुलवंत सिंह और परमजीत कौर के ऊपर गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्राला छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना मक्खू पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात ट्राला चालक की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियां होंगी ताजा, 9 से 17 अगस्त तक होंगे खास कार्यक्रम

चंडीगढ़: हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर...

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं...

हरियाणा में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

चंडीगढ़: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को...

Punjab News: अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 बाइक व 6 मोबाइल फोन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले भर में बुरे तत्वों और नशीले पदार्थों...

स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियां होंगी ताजा, 9 से 17 अगस्त तक होंगे खास कार्यक्रम

चंडीगढ़: हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर प्रदेशवासी के मन में स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों को ताजा...

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी...

हरियाणा में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

चंडीगढ़: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से हरियाणा के सभी जिलों में...

Punjab News: अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 बाइक व 6 मोबाइल फोन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले भर में बुरे तत्वों और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में तीन...