.
Haryana GovtCommonwealth Games में भारत का चौथा स्थान पर आना पूरे देश के...

Commonwealth Games में भारत का चौथा स्थान पर आना पूरे देश के लिए है गर्व की बात है – Gaurav Gautam

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला में पहली संत गुरु रविदास नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल चैंपियनशिप में पहुंचे खेल मंत्री, खिलाड़ियों को दिया मेहनत और खेल भावना का संदेश

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का विश्व में चौथा स्थान प्राप्त करना पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान की बात है। भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और अथक मेहनत के बल पर दुनिया में भारत की नई पहचान बनाई है। आने वाले समय में देश के युवा खिलाड़ी इसी प्रेरणा से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और अधिक सफलता अर्जित करेंगे।

खेल मंत्री आज पंचकूला में आयोजित पहली संत गुरु रविदास नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों की महिला वॉलीबॉल टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल अधिकारियों और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।इस दौरान खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि खेल केवल जीत और हार का नाम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का सबसे बड़ा विद्यालय है।

खेल व्यक्ति को जीवन की चुनौतियों का सामना करना सिखाते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करनी चाहिए, क्योंकि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। हरियाणा लंबे समय से देश की खेल राजधानी के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है। ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाड़ियों ने लगातार देश का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धियां खिलाड़ियों की मेहनत के साथ-साथ प्रदेश में विकसित मजबूत खेल संस्कृति का परिणाम हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार खिलाड़ियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। प्रदेश में आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित की जा रही है, खेल स्टेडियमों का विस्तार किया जा रहा है, खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है तथा आधुनिक खेल उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश का कोई भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए।

महिला खिलाड़ियों का उल्लेख करते हुए गौरव गौतम ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र की तरह खेलों में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। हरियाणा की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शानदार प्रदर्शन कर पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। वर्तमान प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ी भी भविष्य में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतने की क्षमता रखती हैं। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और कालका से पूर्व विधायक लतिका शर्मा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 7 अगस्त 2026

आज श्रवण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार...

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे...

वाराणसी से पहुंची पावन कलश वंदन यात्रा, इसराना विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत

संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर...

आज का राशिफल, 7 अगस्त 2026

आज श्रवण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 4 बजकर 38...

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के लिये मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) आयोजित करवाई गई थी। इस...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति संतोषजनक शिमला: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रफ्तार टूल्स एंड ट्रैवल...