.
JalandharJalandhar News: इस इलाके में चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें Live

Jalandhar News: इस इलाके में चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर युवक ने चलाई गोली

जालंधरः महानगर के भार्गव कैंप इलाके में कई राउंड गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जहां, फायरिंग होते ही इलाके में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच शुरू कर दी।

फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर अचानक गोलियां चला दी गईं। हमले के बाद अधिकारियों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ‘डीसी’ नाम के एक युवक पर कई राउंड फायरिंग करने का आरोप है। फिलहाल किसी के गोली लगने या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भार्गव कैंप के रहने वाले संदीप पाहवा ने आरोप लगाया कि एक्साइज टीम अक्सर इलाके में लोगों को परेशान करती है और बिना पूर्व सूचना के घरों में दाखिल हो जाती है। उनका कहना है कि मंगलवार शाम भी एक्साइज टीम उनके इलाके में पहुंची थी। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।

सिविल ड्रेस में आए लोगों ने की तलाशी की कोशिश
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में एक शराब ठेकेदार, जिसे लोग ‘तोता’ के नाम से जानते हैं, इसे लेकर पहले से विवाद चल रहा था। लोगों का आरोप है कि कुछ लोग सिविल ड्रेस में वहां पहुंचे और घरों की तलाशी लेने की बात कहने लगे। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो हंगामा हो गया।

विरोध के बीच हुई फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड गोलियां चलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसीपी आतिश भाटिया
घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी आतिश भाटिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। साथ ही लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

एसीपी बोले- एक्साइज विभाग की रेड के दौरान हुआ विवाद
एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि एक्साइज विभाग की टीम इलाके में रेड करने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि गोली किसने चलाई और इसके पीछे क्या वजह थी।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फायरिंग करने वालों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने स्कूली विद्यार्थियों से किया संवाद

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां...

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मदन जिंदल के निधन पर शोक जताया

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गुरुग्राम...

Punjab News: पार्टी के भीतर उठ रही बगावती आवाजों पर राजा वडिंग ने कसा तंज, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और...

ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब विधानसभा में ई-20 इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल का मुद्दा उठाते हुए...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने स्कूली विद्यार्थियों से किया संवाद

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज पंजाब विधानसभा परिसर में आए स्कूली विद्यार्थियों के...

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मदन जिंदल के निधन पर शोक जताया

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गुरुग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघ चालक (उत्तर क्षेत्र)...

Punjab News: पार्टी के भीतर उठ रही बगावती आवाजों पर राजा वडिंग ने कसा तंज, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल आज फ़िरोज़पुर पहुँचे। वे ज़िला...