फिरोजपुरः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल आज फ़िरोज़पुर पहुँचे। वे ज़िला अध्यक्ष कुलबीर सिंह ज़ीरा की अगुवाई में यहां आयोजित एक रैली में शामिल होने आए थे। अपने भाषण के दौरान, राजा वडिंग ने सिद्धू मूसे वाला को अपना भाई बताया और उनका गाना बजाकर अपने समर्थकों को सुनाया। राजा वडिंग ने कहा कि हमें लॉरेंस बिश्नोई सौंप दो, जो साबरमती जेल में है, हम अपने दोस्त सिद्धू मूसे वाला का बदला लेंगे।
राजा वडिंग ने पार्टी के भीतर उठ रही बगावती आवाज़ों पर भी तंज कसा। कांग्रेस और ज़िला अध्यक्ष कुलबीर सिंह ने हाथ में लाठी लेकर कहा कि जब सरकार आएगी, तो विरोधियों को इसी लाठी से खदेड़ा जाएगा।
आपको यह भी बता दें कि कल चरणजीत सिंह चन्नी के फ़िरोज़पुर दौरे के दौरान पोस्टरों से राजा वडिंग और कुलबीर ज़ीरा की तस्वीरें गायब थीं। जबकि आज के फ्लेक्स में चन्नी के अलावा कांग्रेस के अन्य नेताओं की तस्वीरें भी दिखाई दीं। आज की रैली के दौरान मंच पर राजा वडिंग के विरोधी भी नज़र आए।