ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के कार्य करने की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। जिसमें विधायक विवेक शर्मा की सर्वानुमति से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार जल्दी घोषणा करेंगे और उसके बाद क्षेत्र में विधायक विवेक शर्मा विक्कू द्वारा किए गए। विकास संबंधी सभी “दो वर्ष बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत गांव- गांव तक पहुंचाया जाएगा।
विधायक द्वारा लोगों को हर सुविधा प्रदान की गई है चाहे वह शिक्षा स्वास्थ्य सड़क पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए अथक प्रयास करके लोगों को लगातार आ रही परेशानी से छुटकारा दिलाकर एक सच्चे जनसेवक की भूमिका अदा की क्षेत्र में युवाओं को नशे से दूर करने के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल के मैदान तैयार करने में भी विधायक की दिलचस्पी के तहत अनेकों खेल के मैदान तैयार किया जा रहे हैं और इसके साथ-साथ हर गरीब किसान और बेसहारा आश्रित लोगों को उनके द्वारा पर जाकर हर तरह की मदद करने का प्रयास लगातार विधायक कर रहे हैं।
क्षेत्र में भाजपा नेताओं के दुष्परचार का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। क्योंकि भाजपा शासन काल में सिर्फ कोरी घोषणाएं हुई और विकास सिर्फ चंद्र लोगों का हुआ और यदि भाजपा नेताओं द्वारा 32 साल की तुलना विवेक शर्मा के 2 वर्ष के कार्यकाल की जाए तो भाजपा की झूठी घोषणाओं की पोल खुल जाएगी। आम जनमानस में विधायक की कार्य प्रणाली और छवि ईमानदार और सच्चे जनसेवक और धरतीपुत्र के नाम से जानी जाएगी।
क्योंकि विधायक हमेशा लोगों के दुख सुख में शामिल होकर घर द्वार पर लोगों की समस्याओं का हल करने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे कि विरोधियों की नींद उड़ी हुई है और वह अनाप-शनाप बयान बाजी करके सुर्खियां बटोरने की लगातार कोशिश कर रहे हैं और लोगों के स्नेह प्यार और आशीर्वाद से विधायक मजबूती के साथ लोगों की हर समस्या को हल कर रहे हैं। लगातार बेसहारा लोगों के आश्रितों के लिए मेडिकल बिल गरीब कन्याओं की शादी के लिए आर्थिक सहायता और गरीब बच्चों की फीस इत्यादि कई प्रकार से सहायता करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र में हमेशा प्रगति के पथ पर अग्रसर हो ऐसी भावना से निरंतर कार्य कर रहे हैं।