.
Unaपीर निगाह मंदिर के चंदे को लेकर पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने...

पीर निगाह मंदिर के चंदे को लेकर पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पीर निगाह मंदिर के चंदे को लेकर गंभीर सवाल उठाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। रायजादा ने दावा किया कि जब मंदिर का प्रबंधन पंचायत के पास था, तब पांच वर्षों में मंदिर के खाते में करीब 30 लाख रुपये ही जमा हुए। वहीं पंचायत भंग होने के बाद जब जिला प्रशासन ने मंदिर का प्रभार अपने हाथों में लिया, तो मात्र तीन महीनों में सभी खर्चों के बावजूद करीब डेढ़ करोड़ रुपये का चंदा जमा हुआ

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इस अवधि में मंदिर के कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, आर्थिक सहायता तथा अन्य आवश्यक खर्चों का भुगतान भी किया, इसके बावजूद इतनी बड़ी राशि का जमा होना कई सवाल खड़े करता है। पूर्व विधायक ने कहा कि पहले मंदिर का संचालन पंचायत प्रधान के पास था और अब प्रशासन के कार्यकाल के आंकड़े स्वयं स्थिति को स्पष्ट कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर के चंदे के उपयोग में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं और मंदिर समिति के खातों की विस्तृत जांच होनी चाहिए।

रायजादा ने मांग की कि जांच में यह स्पष्ट किया जाए कि मंदिर के चंदे की राशि कहां खर्च की गई, उसका लाभ किसे मिला और वित्तीय लेन-देन किस प्रकार किया गया। उन्होंने कहा कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाती है तो सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी

उन्होंने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि पीर निगाह मंदिर से जुड़े सभी वित्तीय रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाएं ताकि श्रद्धालुओं और आम जनता का विश्वास बना रहे। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यह मामला केवल वित्तीय अनियमितताओं का नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और सार्वजनिक धन की पारदर्शिता से भी जुड़ा हुआ है।

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कांग्रेस के कार्यक्रम में पिस्तौल लेकर मंच पर पहुंचा युवक, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

फिरोज़पुरः जिले में कांग्रेस के बूथ-स्तरीय कार्यक्रम के दौरान...

ऊना में PWD इलेक्ट्रिकल विंग का जूनियर इंजीनियर 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा...

नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऊना,सुशील पंडित: माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए “नशा...

Age Care India हिमाचल प्रदेश चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में एज...

Punjab News: कांग्रेस के कार्यक्रम में पिस्तौल लेकर मंच पर पहुंचा युवक, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

फिरोज़पुरः जिले में कांग्रेस के बूथ-स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पिस्तौल लेकर...

पंजाब सरकार ने अबोहर और बल्लूआना क्षेत्रों की टेलों तक नहरी पानी की पहुंच सुनिश्चित की: Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज विधानसभा में बताया कि अबोहर और बल्लूआना विधानसभा...

ऊना में PWD इलेक्ट्रिकल विंग का जूनियर इंजीनियर 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो...

नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऊना,सुशील पंडित: माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए “नशा मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत जिला पुलिस ऊना की नशा तस्करों...