.
Unaएडीसी ऊना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक...

एडीसी ऊना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना इशांत जसवाल की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने जिले में आधार नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट, दस्तावेज अपडेट, मोबाइल नंबर अपडेट तथा आधार सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

एडीसी ने कहा कि आधार विभिन्न सरकारी सेवाओं, छात्रवृत्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में प्रत्येक पात्र नागरिक तक आधार सेवाओं की सुगम और समयबद्ध पहुंच सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जिले में 0-5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कवरेज बढ़ाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर आधार नामांकन सुविधा उपलब्ध कराने तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से नामांकन अभियान चलाने को लेकर संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

एडीसी ने बताया कि आधार सेवाओं के लिए शुल्क  निर्धारित किए गए हैं। नया आधार नामांकन तथा बायोमैट्रिक अपडेट पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। जनसांख्यिकीय एवं दस्तावेज अद्यतन के लिए 75 रुपये तथा गैर-अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट के लिए 125  रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, बायोमेट्रिक अपडेट के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में विशेष छूट के अंतर्गत 7 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए बायोमैट्रिक अपडेट 30 सितंबर तक मुफ्त रहेगी।

एडीसी ने निर्देश दिए कि दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक आधार अपडेट एवं वयस्क नामांकन सेवाएं पहुंचाने के लिए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए। विद्यालयों में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए कैंप मोड में सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया।

उन्होंने बताया कि 5 वर्ष से 15 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य है। एडीसी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि विद्यालयों में आयोजित होने वाले आधार कैंपों की जानकारी अभिभावकों को पूर्व में दी जाए तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नीट, सीयूईटी, यूपीएससी, आईआईटी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में आधार प्रमाणीकरण की आवश्यकता को देखते हुए बच्चों का समय पर अपडेट होना अत्यंत आवश्यक है।

साथ ही, 18 वर्ष से अधिक आयु के नए आधार नामांकन आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। एडीसी ने सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेट पोर्टल पर 18 से अधिक आयु वर्ग के  लंबित मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर  किया जाए ताकि पात्र आवेदकों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। इसके अलावा वरिष्ठ  नागरिकों से संबंधित लंबित आधार मामलों को भी प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए ।  उन्होंने बताया कि उपायुक्त कार्यालय परिसर के सुगम केंद्र में भी आधार संबंधित प्रक्रिया क्रियाशील हो चुकी है।

एडीसी इशांत जसवाल ने आधार से जुड़ी किसी भी प्रकार की अनधिकृत गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम एवं संबंधित नोडल अधिकारियों को  समय-समय पर आधार केंद्रों का निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल अधिकृत आधार केंद्रों पर ही सेवाएं प्राप्त करें।

बैठक में बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे बच्चों, परिवार से बिछड़े बच्चों तथा दिव्यांग और निराश्रित व्यक्तियों के आधार नामांकन के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं पर भी चर्चा की गई। एडीसी ने निर्देश दिए कि ऐसे संवेदनशील मामलों के लिए समर्पित आधार नामांकन केंद्र नामित किए जाएं, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को पहचान संबंधी सुविधा से वंचित न रहना पड़े।

इस मौके पर एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी ऊना कमलदीप सिंह, जिला योजना अधिकारी एवं नोडल अधिकारी दिनेश कुमार, डिजिटल टेक्नोलॉजी और गवर्नेंस विभाग से ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर साहिल शर्मा, चंडीगढ़ से यूआईडीएआई के प्रतिनिधि अभिषेक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कांग्रेस के कार्यक्रम में पिस्तौल लेकर मंच पर पहुंचा युवक, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

फिरोज़पुरः जिले में कांग्रेस के बूथ-स्तरीय कार्यक्रम के दौरान...

ऊना में PWD इलेक्ट्रिकल विंग का जूनियर इंजीनियर 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा...

नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऊना,सुशील पंडित: माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए “नशा...

Age Care India हिमाचल प्रदेश चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में एज...

Punjab News: कांग्रेस के कार्यक्रम में पिस्तौल लेकर मंच पर पहुंचा युवक, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

फिरोज़पुरः जिले में कांग्रेस के बूथ-स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पिस्तौल लेकर...

पंजाब सरकार ने अबोहर और बल्लूआना क्षेत्रों की टेलों तक नहरी पानी की पहुंच सुनिश्चित की: Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज विधानसभा में बताया कि अबोहर और बल्लूआना विधानसभा...

ऊना में PWD इलेक्ट्रिकल विंग का जूनियर इंजीनियर 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो...

नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऊना,सुशील पंडित: माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए “नशा मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत जिला पुलिस ऊना की नशा तस्करों...