.
JalandharMeharchand Polytechnic College के Principal Dr. Jagroop Singh की ओर से Automobile...

Meharchand Polytechnic College के Principal Dr. Jagroop Singh की ओर से Automobile और फार्मेसी विभाग को किया गया सम्मानित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के Automobile और Pharmacy विभाग की ओर से अपने समग्र उतकृष्ट प्रदर्शन के आधार पर संयुक्त तौर पर लाला मेहर चंद बेस्ट डिपार्टमेंट ट्रॉफी 2024 प्राप्त किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान हर साल उस विभाग को दिया जाता है जिसके शिक्षक और विद्यार्थी शैक्षणिक, प्लेसमेंट, सांस्कृतिक, खेल, शोध, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण सरंक्षण और बाकी खास गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

इस बारे में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 2024 के लिए ऑटोमोबाइल और फार्मेसी विभाग को बेस्ट डिपार्टमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वहीं सिविल और इलेक्ट्रिकल विभाग को रनर-अप अवॉर्ड मिला है। कुंदन लाल और प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह की ओर से बेस्ट डिपार्टमेंट ट्रॉफी और 2500 रुपये की नकद पुरस्कार राशि ऑटोमोबाइल और फार्मेसी विभागों के अध्यक्षों को दी गई। इसी तरह रनर-अप को ट्रॉफी और 1100 रुपये नकद पुरस्कार राशि सिविल और इलेक्ट्रिकल विभागों के अध्यक्षों और स्टाफ को दी गई।

डॉ. जगरुप सिंह ने यह कहा कि इस तरह के सम्मान के साथ शिक्षकों और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके अलावा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी प्रोत्साहन मिलता है। इस पुरस्कार की ओर से डी.ए.वी मैनेजमेंट के द्वारा हर सार एक या ज्यादा विभागों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है। इस सम्मान में ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार भी शामिल होता है। इस मौके पर डॉ. संजय बंसल, डॉ. राजीव भाटिया, रिचा, प्रिंस मदान, गौरव शर्मा, दुर्गेश कुमार, गीता, मनीष कुमार, अंकुश शर्मा, सुशील कुमार और बाकी स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

पीर निगाह मंदिर के चंदे को लेकर पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

ऊना,सुशील पंडित: ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने...

Jalandhar News: अवैध पार्किंग को लेकर पुलिस ने काटे वाहनों के चालान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के...

Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, 20 फीट दूर जाकर गिरी महिला, हालत नाजुक, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना लाडोवाल क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते नूरपुर बेट...

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

3,200 से अधिक युवाओं ने एक साथ लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त...

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने पंजाब विधानसभा में ई-20 Blended Petrol संबंधी प्रस्ताव का किया समर्थन

चंडीगढ़: पंजाब के जेल, एनआरआई मामले एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज पंजाब विधानसभा में ई-20...

पीर निगाह मंदिर के चंदे को लेकर पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

ऊना,सुशील पंडित: ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पीर निगाह मंदिर के चंदे...

Jalandhar News: अवैध पार्किंग को लेकर पुलिस ने काटे वाहनों के चालान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में आ गई। इस दौरान...