.
AmritsarPunjab News: गोल्डन टेंपल में ईमानदारी की मिसाल पेश, लौटाए लाखों के...

Punjab News: गोल्डन टेंपल में ईमानदारी की मिसाल पेश, लौटाए लाखों के गहने और नगदी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः सचखंड श्री दरबार साहिब में एक बार फिर सेवादारों ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। हिमाचल प्रदेश से दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु परिवार का लाखों रुपए मूल्य के सोने के गहनों और 25 हजार रुपए कैश से भरा बैग सुरक्षित उसके असली मालिकों को आज लौटा दिया गया। हिमाचल प्रदेश से एक परिवार गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचा था। परिक्रमा के दौरान उनका बैग कहीं गुम हो गया। बैग में सोने के कीमती गहनों के अलावा 25 हजार रुपए कैश भी थे।

बैग खोने के बाद परिवार परेशान हो गया। इसी बीच परिक्रमा में ड्यूटी पर तैनात सेवादारों को बैग लावारिस हालत में मिला। उन्होंने बिना देर किए उसे सुरक्षित अपने पास रख लिया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने बताया कि बैग मिलने के तुरंत बाद उसे सीसीटीवी कंट्रोल रूम में जमा कराया गया। वहां सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। बैग में मिले पते व अन्य दस्तावेजों के आधार पर श्रद्धालु परिवार से संपर्क किया गया। इसके बाद परिवार को दोबारा श्री दरबार साहिब बुलाया गया।

मैनेजर सरदार मेजर सिंह अरदासिया और सरदार गुरविंदर सिंह देवीदासपुर की मौजूदगी में आवश्यक पुष्टि के बाद बैग और उसमें रखा पूरा सामान उसके असली मालिकों को सौंप दिया गया। काहलवां ने सेवादारों की ईमानदारी, निस्वार्थ सेवा और जिम्मेदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब में प्रतिदिन देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। सेवादार दिन-रात पूरी लगन से उनकी सेवा में जुटे रहते हैं। इस तरह की घटनाएं गुरु घर की सेवा भावना और सेवादारों की ईमानदारी का परिचय देती हैं। उन्होंने संगत से अपील की कि किसी छोटी-सी भूल या गलतफहमी के आधार पर गुरु घर के बारे में नकारात्मक प्रचार न करें। साथ ही श्रद्धालुओं को सलाह दी कि वे सोने के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान परिक्रमा में साथ लेकर चलने के बजाय गुरु घर की ओर से बनाए गए सुरक्षित काउंटरों पर जमा करवाएं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-आंदोलन बनाएगी हरियाणा सरकार: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: 4 नाबालिग सहित 9 गिरफ्तार, पिस्टल और पेट्रोल बम बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने एंटी टेरर ऑपरेशन के दौरान...

Punjab News: सराफा बाजार में Singh Jeweller से गहने के लेकर 2 नौसरबाज फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः सराफा बाजार में लगातार नौसरबाज दुकानों में ग्राहक...

हरियाणा में युवाओं के लिए ‘होम स्टे’ की निःशुल्क ट्रेनिंग होगी

16 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के...

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी मामला, कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी ने की ये अपील, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री देवी तालाब मंदिर में 2 गुटों में रविवार को पत्थबाजी हुई। दरअसल, नगर निगम के मेयर...

‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-आंदोलन बनाएगी हरियाणा सरकार: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार इस वर्ष...

Punjab News: 4 नाबालिग सहित 9 गिरफ्तार, पिस्टल और पेट्रोल बम बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने एंटी टेरर ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से चल रहे...

Punjab News: सराफा बाजार में Singh Jeweller से गहने के लेकर 2 नौसरबाज फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः सराफा बाजार में लगातार नौसरबाज दुकानों में ग्राहक बनकर जाते है और वहां पर गहने खरीदने के बहाने...