.
Haryanaदिनदहाड़े स्कूल टीचर पर हुआ हमला, आरोपी ने 27 बार चाकू से...

दिनदहाड़े स्कूल टीचर पर हुआ हमला, आरोपी ने 27 बार चाकू से किए वार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरियाणा: फरीदाबाद जिले के सिकरोना गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बीते दिन 29 साल की टीचर संध्या की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, 21 साल के आरोपी अमित ने स्कूल परिसर में युवती पर हमला किया था। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि उसने संध्या पर 27 बार चाकू से वार किए हैं।

वारदात के सिर्फ दो घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, संध्या सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीचर की नौकरी करती थी। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आरोपी करीबन पिछले दो सालों से उसका पीछा कर रहा था और उसको परेशान भी कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, अमित की पहचान संध्या से उसके गांव के एक पर्सनल स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। संध्या के विरोध के बाद भी आरोपी लगातार उनका पीछा लगातार कर रहा था। कथित तौर पर उन्हें वो परेशान करता रहा है।

जांच अधिकारियों ने बताया कि संध्या की ओर से हाल ही में आरोपी को पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी थी। कुछ दिन पहले युवती ने खुद छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस के अनुसार जब शिकायत दर्ज करवाई उसके बाद आरोपी ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली थी। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि उसने उसी शिकायत का बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस के मुताबिक, बीती सुबह करीबन 9:30 बजे संध्या स्कूल में गई थी। इस दौरान आरोपी अमित सफेद कपड़े से चेहरा कवर करके स्कूल में पहुंचा। आरोपी ने इस दौरान संध्या से मिलने की बात कही। स्कूल के स्टाफ के द्वारा सूचना दिए जाने पर संध्या के मुख्य द्वार की ओर से की गई। पुलिस के अनुसार, पहुंचते ही आरोपी न उनके साथ चाकू पर हमला किया।

इसके बाद उनको घसीटते हुए लगातार वार करता रहा। शुरुआती जांच के अनुसार, युवती के चेहरे, गर्दन, सीने और पेट पर 20 से ज्यादा घाव मिले हैं वहीं पुलिस का कहना है कि उन पर 27 बार चाकू के साथ हमला किया गया है। घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक, जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है उसमें कुछ समय तक स्कूल परिसर में आरोपी इंतजार करता दिख रहा है। इसके बाद वह युवती पर हमला करता दिख रहा है। फुटेज में कथित तौर पर जब संध्या जान बचाने के लिए भागती है परंतु आरोपी उसका पीछा करने लगता है। उनके गिरने के बाद भी वो हमला जारी ही रखता है।

स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी लोगों ने सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने यह दावा भी किया है कि वारदात के दौरान परिसर में कोई भी सुरक्षा गार्ड नजर नहीं आया। आरोपी काफी देर तक स्कूल में रहा। पुलिस की ओर से सेक्टर-58 थाना में FIR दर्ज करके आरोपी अमित को वारदात के दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे क्या कारण और बाकी सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-आंदोलन बनाएगी हरियाणा सरकार: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: 4 नाबालिग सहित 9 गिरफ्तार, पिस्टल और पेट्रोल बम बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने एंटी टेरर ऑपरेशन के दौरान...

Punjab News: सराफा बाजार में Singh Jeweller से गहने के लेकर 2 नौसरबाज फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः सराफा बाजार में लगातार नौसरबाज दुकानों में ग्राहक...

हरियाणा में युवाओं के लिए ‘होम स्टे’ की निःशुल्क ट्रेनिंग होगी

16 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के...

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी मामला, कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी ने की ये अपील, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री देवी तालाब मंदिर में 2 गुटों में रविवार को पत्थबाजी हुई। दरअसल, नगर निगम के मेयर...

‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-आंदोलन बनाएगी हरियाणा सरकार: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार इस वर्ष...

Punjab News: 4 नाबालिग सहित 9 गिरफ्तार, पिस्टल और पेट्रोल बम बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने एंटी टेरर ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से चल रहे...

Punjab News: सराफा बाजार में Singh Jeweller से गहने के लेकर 2 नौसरबाज फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः सराफा बाजार में लगातार नौसरबाज दुकानों में ग्राहक बनकर जाते है और वहां पर गहने खरीदने के बहाने...