.
Nationalकांवड़ियों के दो गुटों में कहासुनी, जमकर चले थप्पड़ और डंडे, देखें...

कांवड़ियों के दो गुटों में कहासुनी, जमकर चले थप्पड़ और डंडे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेरठः यूपी में कांवड़ यात्रा का 7वां दिन है। इस दौरान कांवड़िए भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए हरिद्वार में पहुंच रहे है। जिससे सड़कों पर हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारे लग रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

वहीं दूसरी तरफ सोमवार देर रात एक मेरठ से कांवड़ियों की वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें कांवड़ियों के दो गुट आपस में लड़ते दिख रहे है और गालियां देते है। जानकारी के अनुसार कांवड़ियों के दो गुटों में मामूली विवाद को लेकर मारपीट शुरू हो जाती है। जिसमें बीच-बचाव करने आई पुलिस हवलदार को भी चोटें लगती है।

वीडियो में कांवड़िए जमकर उत्पात मचाते है और पुलिस की गाड़ी के ऊपर चढ़कर तोड़फोड़ करते दिखते है। मामले में पुलिस ने कांवड़ियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी बाइकें जब्त कर ली है। एसएसपी अविनाश पांडे ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया गया है कि कांवड़ियों ने पुलिस अधिकारियों को गाड़ी से उतारने के बाद उन पर हमला किया। ये तथ्य गलत है।

उन्होंने कहा कि कांवड़िए अपनी कांवड़ के साथ सड़क पर बैठे थे, जो उनके लिए रिजर्व है। सोनू और उसका साथी हरिद्वार जल लेने जा रहे थे और उनकी बाइक से कांवड़िए को टक्कर लग गई, जिससे कांवड़ खंडित हो गई। इससे बहस और मारपीट हुई।

दौराला पुलिस और सेक्टर पुलिस इंचार्ज मौके पर पहुंचे। जैसे ही सोनू और उसके साथी को पुलिस जीप में ले जाया जा रहा था, कांवड़ियों ने उन पर हमला कर दिया। वीडियो में सोनू और उसका साथी दिख रहे हैं, पुलिस अधिकारी नहीं। बीच-बचाव के दौरान दौराला पुलिस स्टेशन के एक हेड कांस्टेबल के हाथ, कंधे और चेहरे पर चोटें आईं, जिनका मेडिकल ट्रीटमेंट कराया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

पूर्व CM के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर गरमाया मामला, देखें वीडियो

चेन्नईः तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता तृषा को लेकर...

Jalandhar सहित Punjab भर में आज भी बसों की हड़ताल, यात्री हुए बेहाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट...

कार ड्राइवर को दो दर्जन युवकों ने घेरकर किया हमला, तोड़े दोनों पैर

मोहालीः ढाकौली में एक कार ड्राइवर पर जानलेवा हमले...

पूर्व CM के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर गरमाया मामला, देखें वीडियो

चेन्नईः तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता तृषा को लेकर की गई कथित टिप्पणी के बाद नया विवाद खड़ा हो...

लाइव स्ट्रीम में गुरु नानक देव जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, घर पहुंचे निहंग सिंह, देखें वीडियो

गुरुग्रामः श्री गुरु नानक देव जी पर एक युवक द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है, जिसकी...

अरविंद केजरीवाल का E20 के विरोध में PM House तक मार्च, भारी फोर्स तैनात, रोड पर लगाया धरना, देखें Live

नई दिल्लीः देश भर में E20 पेट्रोल को लेकर मामला गरमाया हुआ है। वहीं इसी के विरोध में दिल्ली...

Jalandhar सहित Punjab भर में आज भी बसों की हड़ताल, यात्री हुए बेहाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। ऐसे में...