मोहालीः सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें लड़कियां ड्रग्स लेती हुई दिख रही हैं और उनकी दोस्त वीडियो बना रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवतियां चिट्टा ले रही है और साथ में सिगरेट भी पी रही है।
View this post on Instagram
आए दिन युवक नशे से युवक मर रहे है या घरों में चोरियां, लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे है। अब हैरानी की बात यह है कि इसमें युवतियां भी शामिल हो रही है। वीडियो में एक युवती बोल रही है कि वीडियो मत बनाओ लेकिन साथ में बैठी एक युवती लगातार वीडियो बनाती हुई दिख रही है।
हालांकि ये कहना मुश्किल है कि ये वीडियो कहां और कब का है, लेकिन ये निश्चित रूप से बड़े सवाल खड़े कर रहा है। दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है। पुलिस वीडियो को लेकर मामले की जांच कर रही है।