पठानकोटः जिले के हल्का सुजानपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव जुगियाल में एक 7वीं क्लास की छात्रा के साथ कथित तौर पर स्कूल के ही एक अध्यापक द्वारा गलत हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। जैसे ही परिवार को इसका पता चला गांव सहित परिवार स्कूल पहुंच गया और अध्यापक पर कारवाई करने की मांग करने लगे घटना के बाद छात्रा के परिजन उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। देर रात तक जब पुलिस ने कोई FIR दर्ज नहीं की तो परिजनों ने सिविल अस्पताल के बाहर धरना लगा कर रोष प्रदर्शन किया। पीड़ित लड़की के परिजनों ने कहा कि अध्यापक ने कम्प्यूटर लेब में ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की है। परिवार वालो ने बताया कि बच्ची सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जुगियाल में 7वीं कक्षा की छात्रा है। स्कूल के ही एक अध्यापक द्वारा कथित तौर पर उसके साथ गलत हरकत की है।
उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला वो स्कूल पहुंच गए लेकिन वहां पर उन्हें अध्यापक नही मिला। उन्होंने कहा कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर आये है, परंतु अब दोपहर से रात हो गई है। बताया जा रहा है कि अभी तक आरोपी पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया ओर ना ही लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। जिसके विरोध में उन्हें रोष प्रदर्शन करना पड़ रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने छात्रा और उसके परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया, और पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।