.
Unaएक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ें, स्वच्छ वातावरण बनाना हम...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ें, स्वच्छ वातावरण बनाना हम सभी की जिम्मेदारी:दविंदर भुट्टो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: स्वच्छ भारत अभियान और हरित वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने सोमवार को उपमंडल बंगाणा में पंचायत समिति (बीडीसी) की पहली बैठक के उपरांत सभी पंचायत समिति सदस्यों को पौधे वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक व्यक्ति से अपनी माता के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

भाजपा नेता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। लगातार बढ़ते प्रदूषण, घटते वन क्षेत्र और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनी मां के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति संवेदन शीलता और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का संदेश देने वाला एक प्रेरणादायक जन अभियान है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार पेड़-पौधे भी मानव जीवन को शुद्ध वायु, छाया, जल संरक्षण और जीवन दायिनी ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है,

उन्होंने पंचायत समिति के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दें तथा अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करें। साथ ही स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं, महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्वयंसेवी संगठनों को भी इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया, ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंच सके। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्षा  सुषमा कुमारी, उपाध्यक्ष विकास शर्मा सहित सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का...

उपमुख्यमंत्री ने ऊना डिपो से ई-बस सेवा का किया शुभारंभ, जिले को मिलीं 50 इलेक्ट्रिक बसें

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को बस...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से एक हैरान कर देने...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर में सोमवार को दून विधायक राम कुमार चौधरी ने 83...

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में सहयोग करें नागरिक, सटीक आंकड़े बनेंगे विकास योजनाओं का आधार : उपायुक्त

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के नागरिकों से भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का लगाया आरोप चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित हार्ड रॉक कैफे के बाहर एक...