Nationalस्कूल वैन पर युवकों ने किया पथराव, बच्चे घायल, देखें वीडियो

स्कूल वैन पर युवकों ने किया पथराव, बच्चे घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों के कांवड़िए सावन माह के शुरू होते ही भगवान शिव की आराधना करते हुए यात्रा निकालते हैं। इन्हीं कांवड़ियों के बीच कई ऐसे उपद्रवी भी होते हैं, जो अपनी हरकतों से कांवड़ यात्रा के बीच माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। ऐसा एक मामला लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र स्थित चरक चौराहे से सामने आया है। बताया जाता है कि चरक चौराहे पर बाइक से कांवड़ियों की वेशभूषा में जा रहे कुछ युवकों की स्कूल वैन से टकराव के बाद कहासुनी हो गई, जिसके बाद उन्होंने स्कूल वैन पर पथराव कर दिया। मौके पर भीड़ जमा होती देख सभी उपद्रवी मौके से फरार हो गए।

इस मामले से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद जब चौक थाना प्रभारी से इन प्रकरण पर बात की गई तो उन्होंने पथराव जैसी किसी भी घटना से इनकार कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौके पर कावड़ियों की वेशभूषा में मौजूद उपद्रवियों ने पथराव व डंडे से पीटकर स्कूल वैन के शीशे तोड़ दिए, जिससे वन के भीतर मौजूद बच्चे बुरी तरह घबरा गए। हालांकि इस दौरान वन के भीतर मौजूद बच्चों के गंभीर चोट नहीं आई है। बताया जाता है कि इस दौरान जब आसपास से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा होना शुरू हो गयी तो सभी उपद्रवी वहां से भाग खड़े हुए।

चरक चौराहे पर चल रहे इस उपद्रव का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जब चौक थाना प्रभारी नागेश उपाध्याय से इस घटना की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि पथराव नहीं हुआ है। स्कूल वैन और कांवड़ियों की बाइक के बीच मामूली टक्कर हुई थी। शुरुआती कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गया और सभी वहां से चले गए। हालांकि, घटना के दौरान वहां मौजूद मोहित कश्यप नामक युवक ने कहा कि कांवड़ियों के वेश में उपद्रवी आए थे, जिन्होंने मामूली टक्कर के बाद बच्चों को बेहद गंदी-गंदी गालियां देते हुए अभद्रता की और वैन पर पथराव किया, जिससे वैन के शीशे बुरी तरह से टूट गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Commonwealth Games में हरियाणा का दम, 11 पदकों से दुनिया में गूंजा प्रदेश का नाम : Dr Arvind Sharma

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने...

संस्कृति मंत्रालय की राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता शुरू, युवा एवं विद्यार्थी बढ़-चढ़कर लेंगे भाग

चण्डीगढ़: संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति...

गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा एवं भावना से मना रही है पंजाब सरकार: Tarunpreet Singh Sondh

कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश भर में होने वाले आयोजनों की तैयारियों का लिया जायजा चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत...

Commonwealth Games में हरियाणा का दम, 11 पदकों से दुनिया में गूंजा प्रदेश का नाम : Dr Arvind Sharma

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 2...

संस्कृति मंत्रालय की राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता शुरू, युवा एवं विद्यार्थी बढ़-चढ़कर लेंगे भाग

चण्डीगढ़: संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता शुरू...

Jalandhar News: पंप पर पार्षद के भाई के हंगामे की CCTV आई सामने, दफ्तर में मचाया उत्पाद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के 120 फुटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार में 2 बार 300-300 रुपये का...