National48 की पत्‍नी का 21 साल के युवक से अफेयर, पति ने...

48 की पत्‍नी का 21 साल के युवक से अफेयर, पति ने हत्या के डर से दोनों की रचाई शादी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंदौलीः पत्नी के प्रेम प्रसंगों के मामले अब थमने का नाम नहीं ले रहे है। अकसर ऐसे मामले आए दिन सामने आते रहते है। वहीं पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट भी उतार देती है। वहीं एक ऐसा ही मामला नया सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चलते खुद उसकी शादी प्रेमी से करवा दी। पति को डर था कि पत्नी उसकी हत्या न करवा दे, जिसके चलते खुद पति ने कोर्ट में उसकी शादी करवा दी।

पति का कहना है कि उसे डर था कि यदि वह पत्नी को जबरन साथ रखेगा तो कहीं उसकी हत्या न करवा दी जाए। मामला सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र का है।

डैना गांव निवासी जीवनाथ दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता है। बताया कि लगभग एक वर्ष पहले ट्रेन में सफर के दौरान उसकी 48 वर्षीय पत्नी सरिता की मुलाकात गाजीपुर जिले के गहमर निवासी (21) अजय गुप्ता से हुई। अजय ट्रेनों में मूंगफली बेचता है। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में प्रेम संबंध हो गया। अप्रैल में वह दिल्ली से घर आया था।

कुछ दिन बाद दोबारा दिल्ली लौट गया। चार दिन बाद सूचना मिली कि पत्नी घर छोड़कर चली गई है। उसने सकलडीहा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुरुआती दौर में मायके पक्ष ने उस पर हत्या का आरोप लगाया भी था। लेकिन, पुलिस जांच में पता चला कि महिला अपने प्रेमी के साथ गई है। जीवनाथ को सूचना मिली कि दोनों सकलडीहा रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले है।

वह पहले से स्टेशन पर पहुंच गया। ट्रेन से उतरने पर उसने पत्नी से घर लौटने की गुहार लगाई। लेकिन, उसने साफ इन्कार कर दिया और प्रेमी के साथ ही रहने की सहमति जताई। इस दौरान तीनों के बीच कहासुनी भी हुई। आसपास मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। जीवनाथ ने बताया कि उसने पत्नी को समझाने की हरसंभव कोशिश की।

लेकिन, जब वह किसी भी हाल में साथ चलने को तैयार नहीं हुई तो वह दोनों को रजिस्ट्रार कार्यालय ले गया और कोर्ट मैरिज करा दी। उसके सामने ही दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और विवाह की औपचारिकताएं पूरी की। महिला ने तीनों बच्चों को अपने साथ रखने से भी इन्कार करते कहा कि बच्चे पति के हैं, इसलिए वही उनकी देखभाल करेगा।

आपको बता दें जीवनाथ राजभर की शादी लगभग 28 वर्ष पहले नई बाजार (महेशुआ) निवासी सरिता राजभर से हुई थी। जिनसे उसे तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा 17 वर्ष का है और सकलडीहा इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ता है। इसके अलावा 14 वर्ष की बेटी और सात वर्ष का बेटा गांव के स्कूल में पढ़ते है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

स्कूल वैन पर युवकों ने किया पथराव, बच्चे घायल, देखें वीडियो

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों के कांवड़िए...

दिल के साथ-साथ Kidney का ध्यान रखना भी जरुरी, अपनाएं ये Healthy Habits

सेहत: दिल को लेकर तो लोग काफी एक्टिव रहते...

Punjab News: 17 करोड़ की हेरोइन और अवैध हथियारों सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के...

स्कूल वैन पर युवकों ने किया पथराव, बच्चे घायल, देखें वीडियो

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों के कांवड़िए सावन माह के शुरू होते ही भगवान शिव की आराधना...

दिल के साथ-साथ Kidney का ध्यान रखना भी जरुरी, अपनाएं ये Healthy Habits

सेहत: दिल को लेकर तो लोग काफी एक्टिव रहते हैं परंतु जब बात किडनी की आती है तो इग्नोर...

Punjab News: 17 करोड़ की हेरोइन और अवैध हथियारों सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस भारी मात्रा में हेरोइन और अवैध सहित तस्कर...

Punjab News: राजा वडिंग के सामने फिर हुई नारेबाजी, स्टेज पर सासंद चन्नी को लगाया फोन, देखें वीडियो

बठिंडाः जिले में कांग्रेस कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर सासंद चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में नारेबाज़ी हुई।...