Nationalबेकाबू कार चालक का कहर, 8 वाहनों सहित 2 भाईयों को कुचला,...

बेकाबू कार चालक का कहर, 8 वाहनों सहित 2 भाईयों को कुचला, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हैदराबादः तेलंगाना के कर्मिका नगर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दरअसल, बोराबंडा इलाके में एलार किशोर हाई स्कूल के पास बेकाबू बलेनो कार चालक ने 7 वाहनों को टक्कर मार दी। इसी के साथ 2 भाईयों को कुचल दिया। मिली जानकारी के अनुसार कार 17 वर्षीय नाबालिग चला रहा था। हादसे में चर्च जा रहे 2 भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग बिना वैलिड लाइसेंस के गाड़ी चला रहा था।

घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया है, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार बेकाबू बलेनो कार ने पहले सड़क किनारे खड़ी 7 बाइक और स्कूटी को टक्कर मारी। इसके बाद कार ने सड़क पर जा रही एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। घायल भाईयों की पहचान कर्मिक नगर निवासी 60 वर्षीय राज कुमार और 55 वर्षीय प्रभाकर के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। राज कुमार को मैक्स एड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जबकि प्रभाकर को स्टार हॉस्पिटल ले जाया गया।

दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के वक्त कार कथित तौर पर 17 वर्षीय अली अहमद खान चला रहा था। वह बोराबंडा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, किशोर के पास वाहन चलाने का अनुभव नहीं था। बताया जा रहा है कि बलेनो कार उसके एक दोस्त ने किराए पर ली थी। कार की सफाई के बाद उसे चाबी समेत छोड़ दिया गया था। आरोप है कि इसी दौरान नाबालिग ने कार चलाने की कोशिश की और उसे लेकर सड़क पर निकल गया। कुछ ही दूरी पर कार उसके नियंत्रण से बाहर हो गई। पहले उसने सड़क किनारे खड़ी सात बाइक और स्कूटर को टक्कर मारी। इसके बाद वाहन आगे बढ़कर उस बाइक से जा भिड़ा, जिस पर राज कुमार और प्रभाकर सवार थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: डिनर करने गया था परिवार, घर से नकदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

फिरोजपुरः फिरोजपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही...

Gen-Z को गटरछाप बोलने के बाद अब हिंदू बेटियों के हक में आई Kangana Ranaut, शेयर किया वीडियो

मनोरंजन: एक्ट्रेस और बीजेपी के सांसद कंगना रनौत आए...

Punjab News: कोर्ट सहित CM मान और राज्यपाल कटारिया को उड़ाने की धमकी

लुधियानाः पंजाब में लगातार सरकारी इमारतों और प्राइवेट स्कूलों...

Jalandhar News: RTO Track पर उगा घास, नहीं दिख रहे पार्किंग प्वाइंट, देखें वीडियो

जालंधरः आरटीओ ट्रैक पर आए दिन टेस्टिंग को लेकर...

Punjab News: पति ने पत्नी का किया कत्ल, बेटियों ने मांगी मौत की सजा

फाजिल्काः जिले के गांव जंडवाला मीरासंगला में व्यक्ति द्वारा...

Punjab News: डिनर करने गया था परिवार, घर से नकदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

फिरोजपुरः फिरोजपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। ताजा मामला धवन कॉलोनी से सामने आया है। परिवार...

Gen-Z को गटरछाप बोलने के बाद अब हिंदू बेटियों के हक में आई Kangana Ranaut, शेयर किया वीडियो

मनोरंजन: एक्ट्रेस और बीजेपी के सांसद कंगना रनौत आए दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड...

Punjab News: कोर्ट सहित CM मान और राज्यपाल कटारिया को उड़ाने की धमकी

लुधियानाः पंजाब में लगातार सरकारी इमारतों और प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। वहीं...

Jalandhar News: RTO Track पर उगा घास, नहीं दिख रहे पार्किंग प्वाइंट, देखें वीडियो

जालंधरः आरटीओ ट्रैक पर आए दिन टेस्टिंग को लेकर लोगों को परेशान होना पड़ता है। कभी सर्वर नहीं चलता...