Nationalकोतवाली से 100 मीटर दूर महिला से चेन छीनकर स्नेचर फरार, एक...

कोतवाली से 100 मीटर दूर महिला से चेन छीनकर स्नेचर फरार, एक सप्ताह में तीसरी घटना, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जलौनः नगर में बेखौफ बदमाशों ने पुलिसिया गश्त और कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए स्नेचर वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं कोतवाली रोड पर कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार बदमाशों महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया खंडेराव निवासी साधना देवी अपने भतीजे अंकुश के साथ मोबाइल ठीक कराने कोतवाली रोड आई थीं। मोबाइल दुकान पर देने के बाद वे भतीजे की बाइक पर सवार होकर घर लौटने लगीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounterindia.in)

तभी पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने चलती बाइक पर ही महिला के गले में पड़ी सोने की चेन और लॉकेट पर झपट्टा मार दिया। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे साथी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। घटना के तुरंत बाद भतीजे अंकुश ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया, लेकिन तेज रफ्तार बाइक सवार बदमाश चकमा देकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। चौकी प्रभारी मनीष तिवारी ने मौके पर पहुंचकर आसपास की दुकानों और मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में बाइक सवार बदमाश महिला की चेन स्नैचिंग कर भागते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

लोगों का कहना है कि नगर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। बीते एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले एक व्यापारी के डेढ़ लाख रुपये और एक युवती के 30 हजार रुपये चोरी होने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनका पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। मामले में क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना का संज्ञान लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की सुरागकशी की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: चाचा-भतीजे में हुए विवाद में चली गोली, हालत गंभीर, देखें वीडियो

गुरदासपुरः ज़िले के घुमाण पुलिस स्टेशन के पास गोली...

Punjab News: कांग्रेस में विवाद जारी, यहां लगे भूपेश बघेल के Go Back के पोस्टर

श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब में कांग्रेस का विवाद थमने...

48 की पत्‍नी का 21 साल के युवक से अफेयर, पति ने हत्या के डर से दोनों की रचाई शादी

चंदौलीः पत्नी के प्रेम प्रसंगों के मामले अब थमने...

Jalandhar News: सावन के पहले सोमवार तेज बारिश में भीगे छात्र, गर्मी से राहत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में अचानक मौसम में बदलाव देखने...

पाकिस्तान के मंत्री ने अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप, बोले – ‘हमारे खिलाफ गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं’

नई दिल्ली: पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार की ओर से अमेरिका पर कई सारे गंभीर आरोप...

Punjab News: चाचा-भतीजे में हुए विवाद में चली गोली, हालत गंभीर, देखें वीडियो

गुरदासपुरः ज़िले के घुमाण पुलिस स्टेशन के पास गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां मंडियाला गांव में...

Punjab News: कांग्रेस में विवाद जारी, यहां लगे भूपेश बघेल के Go Back के पोस्टर

श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब में कांग्रेस का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि कांग्रेस पार्टी के नेता...

48 की पत्‍नी का 21 साल के युवक से अफेयर, पति ने हत्या के डर से दोनों की रचाई शादी

चंदौलीः पत्नी के प्रेम प्रसंगों के मामले अब थमने का नाम नहीं ले रहे है। अकसर ऐसे मामले आए...