Panchkulaस्विस लाउंज फायरिंग मामले में शूटरों को हथियार दिलाने वाला गिरफ्तार, देखें...

स्विस लाउंज फायरिंग मामले में शूटरों को हथियार दिलाने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को स्विस लाउंज फायरिंग मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है।


इस मामले में क्राइम ब्रांच-1 ने राजस्थान की जिला जेल श्रीगंगानगर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर चौथे आरोपी शकील अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज हैं।

ये मामला 4 जून, 2026 को सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज की पार्किंग में हुई फायरिंग से जुड़ा है, जिसमें रतन चंद और ललित गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच के दौरान पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शकील अंसारी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही आरोपी से उन स्थानों की निशानदेही भी करवाई जाएगी जहां हथियार और कैश छिपाकर रखे गए थे। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का कहना है कि इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों और पूरे आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

शर्मसार इंसानियतः सड़क किनारे प्लास्टिक के कट्टे में मिला नवजात

पानीपतः किशनपुरा के शिव नगर की गली-5 में सोमवार...

बेकाबू कार चालक का कहर, 8 वाहनों सहित 2 भाईयों को कुचला, देखें CCTV

हैदराबादः तेलंगाना के कर्मिका नगर में तेज रफ्तार का...

Punjab News: विधानसभा के मॉनसून सत्र में कांग्रेस का हंगामा, सबूत लेकर पहुंचे शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, देखें Live

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हुआ। यह सत्र आज से 10 अगस्त तक चलेगा और भगवंत मान...

शर्मसार इंसानियतः सड़क किनारे प्लास्टिक के कट्टे में मिला नवजात

पानीपतः किशनपुरा के शिव नगर की गली-5 में सोमवार सुबह इंसानियत को झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने...

बेकाबू कार चालक का कहर, 8 वाहनों सहित 2 भाईयों को कुचला, देखें CCTV

हैदराबादः तेलंगाना के कर्मिका नगर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दरअसल, बोराबंडा इलाके में एलार किशोर...

शेर-ए-पंजाब T-20 लीग का मैच अब होगा और रोमांचक, खेलेंगे कई दिग्गज, देखें वीडियो

मोहालीः शेर-ए-पंजाब T-20 लीग का मैच अब और भी रोमांचक होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कई इंटरनेशनल...