Loading...
Punjab Govt
HomeHaryanaअवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला। क्राइम ब्रांच 26 की टीम ने दो आरोपियों को अवैध देसी हथियार ‘मस्कट’ के साथ गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने मामले बारे बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी अवैध हथियार मस्कट को लेकर किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे और क्राइम ब्रांच के इंचार्ज दिलीप और उनकी टीम के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों पर पहले भी पंजाब और हरियाणा में आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। जिसके बाद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।


क्राइम ब्रांच के एसीपी अरविंद कंबोज ने बताया कि क्राइम ब्रांच 26 की टीम और इंस्पेक्टर दिलीप ने दो आरोपियों को दिलबर और प्रदीप को गिरफ्तार कर मस्कट हथियार बरामद किया है। इन आरोपियों में से आरोपी दिलबर पर चार आपराधिक मामले और प्रदीप पर 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पहले भी यह आरोपी फायरिंग और 307 के मामलों में आरोपी है और आरोपियों ने पंजाब और पंचकूला क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम दिया था।

आरोपी दिलबर की अपने ही गांव के एक लड़के के साथ रंजिश थी और उसे पर हमला करने के लिए मस्कट हथियार लेकर जा रहे थे। हरियाणा के अलावा पंजाब में भी इन्होंने फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पूरी हिस्ट्री चेक की जाएगी और कहां-कहां पर मामले दर्ज है उसकी भी जांच की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page