HomeNational8 Schools को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

8 Schools को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग्स की टीम

तिरुचिरापल्लीः तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली शहर के आठ स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए स्कूलों को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग्स ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Highlights:

  • तिरुचिरापल्ली शहर के 8 स्कूलों को ई-मेल के जरिए मिली बम से उड़ाने की धमकी
  • सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट
  • मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग्स की टीम ने शुरू की जां

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बड़ी संख्या में स्कूलों में बम विस्फोट की धमकी मिली थी। स्कूलों के अलावा कई शॉपिंग मॉल्स को भी ऐसी धमकी मिली थी। जिससे खासा हड़कंप मचा था, लेकिन जांच में कुछ नहीं निकला। साइबर एक्सपर्ट बताते हैं कि इस तरह की ईमेल भेजने के लिए अमूमन साइबर अपराधी वीपीएन टूल का इस्तेमाल करते हैं।

इस टूल की मदद से अपनी डिवाइस (मोबाइल या लैपटॉप) में डाउनलोड करके शरारती तत्व जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए आरोपी जान-बूझकर विदेशी सर्वर का चुनाव करते हैं। दिल्ली-एनसीआर की तरह ही लखनऊ के कई स्कूलों को भी ऐसे ही बम की धमकी मिली थी। ऐसा ही गुजरात के कुछ स्कूलों के साथ भी हुआ था। पुलिस इन घटनाओं की जांच में जुटी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -