.
Himachalलोअर वढेडा में धर्म परिवर्तन प्रचार को लेकर दो पक्षों में वाद-विवाद,...

लोअर वढेडा में धर्म परिवर्तन प्रचार को लेकर दो पक्षों में वाद-विवाद, क्रास पर्चा दर्ज 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित: ऊना: लोअर वढेडा में धर्म परिवर्तन प्रचार को लेकर दो पक्षों में वाद-विवाद, क्रास पर्चा दर्ज पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव लोअर बढेड़ा में बीती देर शाम धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामा हो गया। माहौल बिगड़ता देख हरोली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने इस दौरान पक्षों के बयान भी दर्ज किए।

पुलिस को दी शिकायत में लोअर बढेडा पंचायत के प्रधान अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात्रि अपने घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान घर के पास पटाखों की आवाज सुनाई दी। उपप्रधान त्रिलोक सिंह, वार्ड पंच सरोज ठाकुर, रमन कुमार व गोल्डी के साथ जब मौके पर पहुंचे, तो पाया कि गांव का ही सरवन सिंह ईसाई धर्म का प्रचार करवा रहा है, यहां पर काफी संख्या में लोग एकत्रित थे। आरोप है कि सभी लोग पादरी के माध्यम से धर्म परिवर्तन का कार्य गलत तरीके से कर रहे थे।

वहीं सरवन कुमार निवासी लोअर बढेडा ने बताया कि अपने घर में बच्चों का जन्मदिन मना रहे थे और सब इकट्ठे बैठकर प्रार्थना कर रहे थे, तभी गांव के प्रधान अजय कुमार एवं वार्ड पंच उनके घर आए और कहने लगे कि आप धर्म परिवर्तन करवा रहे हो। सरवन सिंह ने आरोप लगाया कि इस दौरान पंचायत प्रधान द्वारा गाली गलोज की गई और जातिसूचक शब्द भी बोले, इतना ही घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को तोड़ने के साथ-साथ उनकी हवा तक निकाल दी गई। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है व आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Gen-Z के बीच वायरल हुआ नया ट्रैंड Dopamine Dating, जानें क्या है इसकी खासियत?

लाइफस्टाइल: पहले के समय में टीनएजर्स जितने शांत और...

Punjab News: गणेश उत्सव पर ASI पर रिश्वत लेने के लगे आरोप, SP का आया बयान, देखें वीडियो

फगवाड़ाः गणेश उत्सव पर डीजे चलाने से रोकने को...

Asian Games 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत के नाम किया सिल्वर मेडल

खेल: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एशियन...

Gen-Z के बीच वायरल हुआ नया ट्रैंड Dopamine Dating, जानें क्या है इसकी खासियत?

लाइफस्टाइल: पहले के समय में टीनएजर्स जितने शांत और प्राइवेट थे अब के समय में जेन-जी अपने रिलेशनशिप को...

Punjab News: गणेश उत्सव पर ASI पर रिश्वत लेने के लगे आरोप, SP का आया बयान, देखें वीडियो

फगवाड़ाः गणेश उत्सव पर डीजे चलाने से रोकने को लेकर चौकी इंचार्ज पर जसवीर सिंह पर रिश्वत लेने के...

Jalandhar News: एशियाई खेल 2026 में 8 में से LPU के खिलाड़ियों ने जीते 5 Silver Medals, सासंद मित्तल का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू हुई एशियाई खेल 2026 के लिए भारत के 503...

Asian Games 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत के नाम किया सिल्वर मेडल

खेल: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की...