जालंधर,ENS – चोरों द्वारा आए दिन चोरी की वारदातें सामने आती रहती है। चोर आए दिन घरों, दुकानों और धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे है। ऐसी ही चोरी का मामला मिट्ठापुर रोड से सामने आया है। जहां चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। टागरा मोबाइल हाउस के मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरों ने रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो चोरी का पता लगा। चोर छत के रास्ते दुकान के अंदर आए और वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने 25-30 मोबाइल सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक ने बताया कि 3.50 से 4.25 लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोबाइलों के बिल देखने के बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी।