Punjab Govt
HomeNationalछात्र नेता की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

छात्र नेता की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जोधपुर – जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्र चुनाव को लेकर पिछले लंबे समय से छात्र नेता संघर्ष कर रहे हैं. जेएनवीयू के छात्र नेता के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। रातानाडा क्षेत्र के एक हॉस्टल में एक छात्र नेता के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने मिलकर छात्र नेता की पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें बदमाश बेरहमी से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट में घायल हुए युवक को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस घटना के वायरल वीडियो के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। थाना अधिकारी प्रदीप डागा ने बताया कि तीन नंबर हॉस्टल के नौ नंबर हाल में ओम सिंह के गुट ने जेठू सिंह नाम के छात्र नेता के साथ मारपीट की है। मारपीट में घायल हुए छात्र नेता को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। आपसी विवाद के चलते ओम सिंह नाम के छात्र नेता के गुट ने मिलकर जेठू सिंह की पिटाई कर डाली। मारपीट का शिकार हुए छात्र नेता का नाम जेठूसिंह बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो जोधपुर के रातानाडा स्थित तीन नंबर हॉस्टल का है। यहां एक छात्रनेता के साथ सीनियर छात्र नेताओं ने किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट कर डाली।

इस दौरान बेरहमी से उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट का शिकार हुआ जेठू सिंह बदमाशों से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा लेकिन बदमाश नहीं माने। इसके बाद जेठू सिंह बचने के लिए चिलाता रहा लेकिन कोई उसकी मदद को नहीं आया। बाद में वह किसी एक कमरे में घुसकर अपनी जान बचाने के लिए गया तो वहां से बदमाशों ने उसे बाहर निकाल कर उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया।  यूनिवर्सिटी इलेक्शन के लिए अपनी दावेदारी भी करने के प्रयास में था। इसी के चलते दूसरे छात्र नेता उससे रंजिश रखने लगे। हॉस्टल में ही अन्य बदमाशों के साथ उसका विवाद हुआ। इस पर सभी ने मिलकर बेरहमी से पिटाई कर डाली। बदमाशों से बचने के लिए उसने एक कमरे में खुद को बंद कर जान बचाई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -