इटावाः लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिसमें 45 यात्री के घायल और 6 लोगों की मौत होने का समाचार है। जानकारी अनुसार शनिवरा-रविवार देर रात 1 बजे के करीब डबल डेकर बस और कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस 3-4 पलटियां खाती एक्सप्रेस-वे से 50 फीट नीचे गिर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। इनमें 3 कार सवार और 3 बस यात्री हैं।
SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि बस चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। कार सवार परिवार राजस्थान के बालाजी से दर्शन कर लौट रहे थे। उन्हें कन्नौज जाना था। एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के लिए साइड से कट बना है। इसलिए, आगे न जाकर रॉन्ग साइड ही कार दौड़ा दी। बस रायबरेली से नई दिल्ली जा रही थी। उसकी स्पीड काफी तेज थी। अचानक कार सामने आने पर ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और हादसा हो गया। बस खाई में जा गिरी। वहीं राहगीरों ने बस सवार यात्रियों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया।