उत्तर प्रदेशः एक यूट्यूबर को स्टंट करना मंहगा पड़ गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लाइक व व्यूस के लिए अक्सर कोई न कोई स्टंट करते रहते है, लेकिन कई बार लोग नियमों को अंदेखा कर अपने साथ दूसरों की जाम भी जोखिम में डाल देते है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से मामने आया है। जिसमें यूट्यूबर रेल पटरियों पर ट्रेन परिचालन को खतरा पहुंचाने वाली विभिन्न प्रकार की वस्तुएं रख स्टंट कर रहा था। जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल ने मौके पर पहुंच उसे गिरफ्तार कर लिया।
रेल मंत्रालय के एक प्रेस बयान में कहा कि ‘अपराधी गुलज़ार शेख ने अपने यूट्यूब चैनल पर 250 से अधिक वीडियो अपलोड किए हैं और उसके दो लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उसकी ‘ऑन-कैमरा’ गतिविधियों ने रेलवे सुरक्षा और संचालन दोनों के लिए महत्वपूर्ण खतरा पैदा किया है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर मामले दर्ज किया गया है। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की एक टीम ने गुलज़ार शेख को उसके खंदरौली गांव, सोरांव (प्रयागराज), उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।