.
Breaking NewsPunjab News: आग से झुलसने से महिला की मौत, 6 पर केस...

Punjab News: आग से झुलसने से महिला की मौत, 6 पर केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः गिलवाली गेट के पास घर में महिला द्वारा खुद को आग लगाकर जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का रिश्तेदारों के साथ जमीन के विवाद चल रहा था। जिसके परेशान होकर महिला ने खौफनाक कदम उठाया। मृतिका की पहचान 71 वर्षीय तेजिंदर कौर निवासी गिलवाली गेट के चौक लक्ष्मण सर के तौर पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू दी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की पहचान बलबीर सिंह, उसकी पत्नी संपूर्णा, उनका बेटा अर्शदीप सिंह, सुखपाल कौर, अजीत सिंह, जगीर सिंह निवासी गिलवाली गेट के तौर पर हुई है। पुलिस शिकायत में भूपिंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन तेजिंदर कौर घर में अकेली रहती थी। उक्त आरोपियों के साथ बहन का जमीन के लिए कई साल से विवाद चल रहा था। हालांकि आरोपियों की ओर से पहले भी बहन की कुछ जमीन पर कब्जा किया जा चुका है।

इस घर में उसकी बहन रहती थी, आरोपी उस पर भी कब्जा करना चाहते थे। इसी के चलते रविवार को दोनों पक्षों में झगड़ा भी हुआ था और आरोपियों ने बहन को जान से मारने की धमकियां दी थी। इसके बाद फिर से दोनों के बीच विवाद हो गया और इसी बात से उनकी बहन बहुत ज्यादा आहत हो गई। इसके चलते उसने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली।

आग लगने की सूचना मिलने पर आस-पड़ोस वाले तुरंत मदद के लिए भागे और आग को बुझाया गया। वहीं पड़ोस के लोगों ने ही बहन को अस्पताल पहुंचाया मगर वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई निशान सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार करने के लिए दबिश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jio-Airtel-BSNL को यूजर्स को देने होंगे Calling-SMS के सस्ते प्लान, TRAI ने दिए आदेश

टेक्नोलॉजी : जियो के ऐसे बहुत से यूजर्स हैं...

वर्कशॉप में लगी आग, 8 Mercedes Cars और महंगे पार्ट्स जलकर खाक, देखें वीडियो

जयपुर: राजधानी जयपुर के सीतापुर में देर रात मर्सिडीज...

Punjab News: दंपती को घेरकर लूटपाट करता एक आरोपी काबू, 2 फरार, देखें वीडियो

मोगाः जिले में बुजुर्ग दंपती से कथित लूटपाट का...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में NSNIS में साइकिलिंग कोच पर FIR दर्ज, लगा POCSO एक्ट, देखें वीडियो

पटियाला: पटियाला स्थित NSNIS (नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ...

Jio-Airtel-BSNL को यूजर्स को देने होंगे Calling-SMS के सस्ते प्लान, TRAI ने दिए आदेश

टेक्नोलॉजी : जियो के ऐसे बहुत से यूजर्स हैं जो सिर्फ कॉलिंग वाला प्लान ही चाहते हैं। मोबाइल यूजर्स...

Jalandhar News: इन वाहनों को नहीं मिलेंगा पंपों पर Petrol, Diesel और CNG, DCP ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो

उधर, रेस्टोरेंट, बार और होटल को लेकर सख्त आदेश जारी जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत...

वर्कशॉप में लगी आग, 8 Mercedes Cars और महंगे पार्ट्स जलकर खाक, देखें वीडियो

जयपुर: राजधानी जयपुर के सीतापुर में देर रात मर्सिडीज कंपनी के वर्कशॉप में आग लग गई। मिली जानकारी के...

Punjab News: दंपती को घेरकर लूटपाट करता एक आरोपी काबू, 2 फरार, देखें वीडियो

मोगाः जिले में बुजुर्ग दंपती से कथित लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया...