.
Amritsarजालंधरः महिला पर हुए हमले की CCTV आई सामने, तेजधार हथियार लहरा...

जालंधरः महिला पर हुए हमले की CCTV आई सामने, तेजधार हथियार लहरा रहा युवक 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस्ती शेख की गली नंबर 4 में पड़ोसियों का देर रात विवाद हो गया। इस हादसे में एक पक्ष की महिला को गंभीर चोटे आई है। जिसके बाद घायल महिला को ईलाज के सिविल अस्पताल लाया गया। पीड़ित का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। हादसे में शालू भट्टी गंभीर रुप से घायल हो गई। वहीं सामने आई सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि एक युवक आता और दरवाजा जोर जोर से खड़काता हुआ अंदर घुस जाता है। जिसके बाद अन्य युवक और महिला भी घर में घुस जाती है।

इस दौरान शोर शराबा सुनकर मोहल्ला निवासी इकट्ठे हो जाते है। जिसके बाद उक्त युवक को कुछ लोग पकड़कर घर से बाहर लेकर आ जाते है। इस दौरान उक्त युवक फिर से घर में घुसने की कोशिश करता है। जिसके बाद युवक वापिस जाता है और तेजधार हथियार लेकर आ जाता है। इस दौरान घर के बाहर खड़े युवकों के साथ हाथापाई करने लगता है। इस दौरान उक्त युवक गली में ही तेजधार हथियार लहराने लगता है। जिसके बाद अन्य युवक वही गली में खड़े युवक के साथ मारपीट करने लगते है।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाए है कि मोनू, काजू और विशाल को 2 जीजे व अनमोल ने साथियों सहित उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसके घर में कैमरे लगे हुए है। हमलावारों ने कैमरों की सीसीटीवी भी डिलीट कर दी। इस दौरान पीड़ित ने कहा कि 5 बार वह थाने में शिकायत दे चुके है। वहीं देर रात पड़ोसियों के घर में शादी के दौरान आए व्यक्तियों के साथ मिलकर हमलावारों ने घर पर हमला कर दिया।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनके घर में भी तोड़फोड़ की गई और उनके घर के कैमरे भी तोड़ दिए गए। पीड़ित ने बताया कि उक्त पड़ोसी पर बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में पोस्ट एक्ट भी लगा था। जिसे 20 साल की सजा हुई। पीड़ित का आरोप है कि इस मामले के बाद पड़ोसी पुरानी रंजिश निकाल रहे है। जिसके कारण देर रात 1.30 बजे पड़ोसियों ने उनके घर पर हमला कर दिया। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संबंधित विभागों को जिला स्तरीय बैठकों में दिए निर्देश

चंडीगढ़: व्यापारी वर्ग की समस्याओं के निपटारे और स्थानीय...

संजीव ठाकुर संजू बने दून भाजपा मंडल के महामंत्री

कश्मीरी धीमान के ईस्तीफे से खाली हुआ था पद बरोटीवाला,सचिन...

HSRDC में एडवोकेट तरुण मेहता स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने "हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम"...

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें कार्यकर्ता – CM Saini

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा में दायित्व पद नहीं, बल्कि जनसेवा और संगठन के प्रति...

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले मान सरकार निकालेगी चार विशाल शोभायात्राएं

चंडीगढ़: भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के आगामी 650वें प्रकाश...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संबंधित विभागों को जिला स्तरीय बैठकों में दिए निर्देश

चंडीगढ़: व्यापारी वर्ग की समस्याओं के निपटारे और स्थानीय विकास को गति देने के लिए एक बड़ा कदम उठाते...

संजीव ठाकुर संजू बने दून भाजपा मंडल के महामंत्री

कश्मीरी धीमान के ईस्तीफे से खाली हुआ था पद बरोटीवाला,सचिन बैंसल: भारतीय जनता पार्टी दून मंडल के नए महामंत्री अब...