.
Breaking Newsभूकंप के झटकों से हिली धरती

भूकंप के झटकों से हिली धरती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगरः म्यांमार-नेपाल सहित जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बीते 12 घंटे के भीतर अलग-अलग जगहों पर कई भूकंप आए हैं। आज तड़के साढ़े 6 बजे म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी तीव्रता 4.3 बताई जा रही है। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 90 किलोमीटर भीतर म्यांमार था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। मिजोरम में रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि 2 बजकर 09 मिनट पर 3.5 की तीव्रता से भूकंप आया. भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 20 किलोमीटर अंदर मिजोरम की राजधानी आइजवाल थी। बीते रविवार की देर रात को जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

रविवार रात 22:56 पर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 थी. वहीं नेपाल में रविवार की सुबह रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के आये शक्तिशाली भूकंप के झटकों के कारण राजधानी काठमांडू दहल गया। भूकंप के कारण करीब 20 मकान क्षतिग्रस्त हो गये। भूकंप और इसके बाद आये झटकों से लोगों में दहशत फैल गयी और 2015 में आये भूकंप का वह मंजर याद करा दिया, जिसमें करीब 9000 लोगों की मौत हो गयी थी। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, सुबह 7 बजकर 39 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र धाडिंग जिले में था। इस भूकंप में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। भूकंप के झटके बागमती और गंडकी प्रांतों के अन्य जिलों में भी महसूस किए गए।

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन जिले के कई हिस्सों में भूस्खलन की खबरें हैं। खबरों के अनुसार, काठमांडू से 90 किलोमीटर पश्चिम में स्थित धाडिंग जिले के ज्वालामुखी देहात नगरपालिका में 20 मकान क्षतिग्रस्त हो गए और 75 अन्य मकानों में दरारें आ गईं। सुबह आये भूकंप के बाद रविवार की दोपहर बाद धाडिंग में 3 और झटके महसूस किये गये। जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर चार से अधिक मापी गयी। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार धाडिंग जिले में इनका केंद्र था और इनकी तीव्रता 5.1, 5 और 4.1 मापी गयी। भूकंप माप केंद्र के अनुसार, सुबह 8 बजकर 8 मिनट पर 4.3 तीव्रता, सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर 4.3 और 8 बजकर 59 मिनट पर 4.1 तीव्रता के झटके महसूस किये गये थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ें, स्वच्छ वातावरण बनाना हम सभी की जिम्मेदारी:दविंदर भुट्टो

ऊना,सुशील पंडित: स्वच्छ भारत अभियान और हरित वातावरण के निर्माण...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से एक हैरान कर देने...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर में सोमवार को दून विधायक राम कुमार चौधरी ने 83...

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में सहयोग करें नागरिक, सटीक आंकड़े बनेंगे विकास योजनाओं का आधार : उपायुक्त

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के नागरिकों से भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का लगाया आरोप चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित हार्ड रॉक कैफे के बाहर एक...