Loading...
Punjab Govt
HomeBreaking NewsHero Motocorp के चेयरमैन के ठिकानों पर ED ने दी दबिश

Hero Motocorp के चेयरमैन के ठिकानों पर ED ने दी दबिश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

छापेमारी के बाद शेयर में आई गिरावट

नई दिल्ली : हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के कार्यकारी अध्यक्ष पवन मुंजाल और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ छापामारी हुई है। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत यह छापेमारी की गई है। यह छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत दिल्ली और गुरुग्राम में स्थित मुंजाल के परिसरों पर की गई है। यह जांच राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की एक शिकायत के चलते हो रही है। यह शिकायत कथित रूप से मुंजाल के करीबी व्यक्ति के खिलाफ है। इस व्यक्ति की अघोषित विदेशी मुद्रा ले जाने के आरोप में जांच की गई थी। इस छापेमारी के बाद हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर मंगलवार दोपहर 4.26 फीसदी या 136.45 रुपये की गिरावट के साथ 3067.10 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। हीरो मोटोकॉर्प एक कैलेंडर वर्ष में यूनिट्स की बिक्री के मामले में 2001 में दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बनी थी और लगातार 20 साल से टॉप स्थान पर काबिज है। कंपनी की मौजूदगी एशिया, अफ्रीका और दक्षिण एवं मध्य अमेरिका के 40 देशों में है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page