समर के पिता तलमेहड़ा में करते है मनियारी की दुकान,दुकान पर हुआ था सुबह दस बजे स्नेक वाईट
ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा में एक परिवार पर ऐसा दुःखों का पहाड़ टूटा है जिस की भरपाई करना मुशिकल नहीं बल्कि नामुनकिन है। जिस बेटे को पढ़ाकर पिता बड़ा ऑफिसर बनाना चाहता था और जिस बेटे की पढ़ाई पर पिता हंसकर सब कुछ न्यौछावर करता था। उस लाडले बेटे की लाश को उठाकर पिता श्मशान जा रहा है। इससे ज्यादा दुख कोई और नहीं हो सकता है।
सोमवार सुबह उपमण्डल बंगाणा के तलमेहड़ा वाजार में पिता के साथ रौनखर निवासी समर शर्मा आयु दस वर्ष पुत्र ओम प्रकाश शर्मा अपनी दुकान पर सुवह करीब 10 बजे होमवर्क कर रहा था कि होमवर्क करते हुए समर का पैन जमीन पर गिर गया जैसे ही समर जमीन से पैन उठाने लगा वैसे ही काउंटर के नीचे बैठे सांप ने उसे डंस लिया। समर के पिता ने पुत्र को तुरंत बंगाणा सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉ अजय जसबाल तथा डॉ चेतन मोदगिल द्वारा समर को स्नेक वाईट इंजेक्शन लगा प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल उना रैफर कर दिया। लेकिन रास्ते में तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे थानाकलां अस्पताल ले गए यहां कुछ देर वाद समर की मौत हो गई।
समर शर्मा अपनी बहन का इकलौता भाई था। समर शर्मा की वहन कक्षा 9 वी में पढ़ती है। वहीं थाना पर प्रभारी रवि पाल शर्मा ने घटना स्थल पर जाकर मौके का मुआयsना किया है। और दस वर्षीय समर शर्मा के पार्थिक शरीर को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल उना भेज दिया है।
दस वर्षीय समर की अकस्मात मृत्यु पर कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ,चिन्तपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, पूर्व कैबिनेट मन्त्री वीरेंद्र कंवर ,जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा,धौमेश्वर मन्दिर कमेटी के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ,स्थानीय प्रधान राकेश धीमान,उपप्रधान अशोक शर्मा,रघुबीर सिंह संगम,मेजर रघुबीर सिंह आदि गणमान्य लोगों ने समर की अकस्मात मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट करते हुए ईश्वर से आत्म शन्ति की प्रार्थना की है।
बही थाना प्रभारी रवि पाल शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि तलमेहड़ा के गांव रौनखर के दस वर्षीय समर शर्मा को सोमवार तलमेहड़ा में अपनी ही दुकान पर सांप के डसने से मृत्यु हुई है। हमने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया है। और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।