Punjab Govt
HomeBreaking Newsखालिस्तान समर्थकों ने 23 वर्षीय छात्र पर लोहे की रॉड से किया...

खालिस्तान समर्थकों ने 23 वर्षीय छात्र पर लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों के खिलाफ खालिस्तान समर्थकों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन खालिस्तान समर्थक भारतीय लोगों को निशाना बना रहे हैं। बीते दिन भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है। दरअसल, आस्ट्रेलिया के सिडनी के पश्चिमी उपनगर मेरीलैंड्स में खालिस्तान समर्थकों ने एक भारतीय छात्र पर बेरहमी से हमला किया है। 

ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, खालिस्तानी चरमपंथी गतिविधियों के विरोध में आवाज उठाने के बाद भारतीय छात्र को निशाना बनाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में 23 वर्षीय भारतीय छात्र को खालिस्तान समर्थकों ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से पीटा है, आरोप है कि भारतीय छात्र का पिटाई करते हुए हमलवार खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगा रहे थे। हमला सिडनी के पश्चिमी उपनगर मेरीलैंड्स में हुआ है।

नाम न छापने की शर्त पर पीड़ित छात्र ने घटना को लेकर बताया कि शुक्रवार की सुबह जब मैं किसी काम से बाहर जा रहा था तभी 4-5 खालिस्तान समर्थकों ने मुझ पर हमला कर दिया। पीड़ित ने आगे बताया कि उन्होंने मेरे चेहरे पर लोहे की रॉड से हमला किया। पढ़ाई के साथ-साथ ड्राइवर का काम  करने वाले पीड़ित छात्र ने बताया कि कि जैसे ही मैं अपनी ड्राइविंग सीट पर बैठा पता नहीं कहां से खालिस्तानी समर्थक आ गए। जब पीड़ित ने हमले का विरोध करना चाहा तो उसे वाहन से उतारा और लोहे की  रॉड से पीटना शुरू कर दिया। 

पीड़ित भारतीय छात्र ने बताया कि पीटते हुए हमलावरों में से दो ने हमले का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। इतना ही नहीं, छात्र ने बताया कि उस पर हमला करते समय हमलावर लगातार “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगा रहे थे. पीड़ित ने बताया कि सब कुछ 5 मिनट के भीतर हो गया। हमला करने के बाद हमलावर यह कहते हुए चले गए कि खालिस्तान मुद्दे का विरोध करने वाले के साथ यही हाल होगा। पुलिस के अनुसार, पीड़ित का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल, भारत सरकार ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -