Baddiपंजाबः सेंट्रल जेल में कैदियों ने वार्डन पर किया हमला, सिर पर...

पंजाबः सेंट्रल जेल में कैदियों ने वार्डन पर किया हमला, सिर पर मारी कुर्सी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः सेंट्रल जेल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जेल में कैदियों ने वार्डन के साथ हाथापाई की। बताया जा रहा है कि इस दौरान हवालाती ने वार्डन के सिर पर ने कुर्सी मारी। घायल वार्डन को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जेल वार्डन हवालातियों की संख्या गिनकर उन्हें बैरक से बाहर ला रहा था। इस दौरान हवालाती मनदीप सिंह उर्फ दीपा व उसके कुछ साथियों ने बैरक से बाहर आने पर मना कर दिया और उससे बहसबाजी की। इसके बाद एडिशनल सुपरिंटेंडेंट के आदेश पर सेल ब्लॉक में दीपा और उसके साथियों को बंद कर दिया गया।

कुछ देर बाद दीपा ने वार्डन अमनदीप के साथ बहस करनी शुरू कर दी। दोनों में विवाद इतना बढ़ा गया कि बात हाथापाई तक जा पहुंची। इसके बाद दीपा ने अपने साथियों को बुलाकर अमनदीप के सिर पर कुर्सी मारी। कुर्सी लगने के कारण अमनदीप की पगड़ी उतर गई। इसके बाद दीपा उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट गगनदीप शर्मा की शिकायत पर आरोपी गुरमुख सिंह उर्फ गोरा, गौरव कुमार, खड़क सिंह उर्फ जग्गू, सरबजीत सिंह उर्फ साबी, मनदीप सिंह उर्फ दीपा के खिलाफ धारा IPC 332, 353, 186, 506,149 और 52-A प्रिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Indonesia के इस द्वीप में नाव में लगी भीषण आग, 5 लोगों की गई जान, देखें वीडियो

41 लोग अभी भी लापता नई दिल्ली: इंडोनेशिया के मदुरा...

Fatty Liver का कारण बनेंगी आपकी ये आदतें, ऐसे रखें अपना Liver Healthy

सेहत: गलत-खान पान के चलते काफी लोग फैटी लिवर...

Punjab News: पूर्व सरपंच पर पूर्व फौजी ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

मोहाली: हल्का खरड़ के ब्लॉक माजरी के पास गांव...

Punjab News: पंजाब BJP के कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा के घर के बाहर हुआ धमाका, इलाके में फैली दहशत, देखें वीडियो

पठानकोट: पंजाब बीजेपी के कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा के घर के बाहर धमाके की सूचना मिली है। सूचना मिलने...

Indonesia के इस द्वीप में नाव में लगी भीषण आग, 5 लोगों की गई जान, देखें वीडियो

41 लोग अभी भी लापता नई दिल्ली: इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक नाव में आग लग...

‘मेरी बेटी के लिए यह नया जन्म है’ PM Modi के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली लड़की की मां ने दिया बयान

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले वायरल वीडियो में नजर आने वाली नाबालिग लड़की की...

Fatty Liver का कारण बनेंगी आपकी ये आदतें, ऐसे रखें अपना Liver Healthy

सेहत: गलत-खान पान के चलते काफी लोग फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं। लिवर की बीमारी की...