Amritsarजालंधरः विवादों में घिरे गायक मास्टर सलीम ने गीता मंदिर में मांगी...

जालंधरः विवादों में घिरे गायक मास्टर सलीम ने गीता मंदिर में मांगी माफी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः सूफी गायक मास्टर सलीम माता चिंतपूर्णी पर की गई टिप्पणी को लेकर काफी समय से विवादों में घिरे हुए है। हालांकि कुछ दिन पहले उन्होंने माता चिंतपूर्णी के दरबार में जाकर गलत शब्दावली के मामले में माफी मांग ली थी, लेकिन इसके बावजूद भी हिंदू नेताओं में मास्टर सलीम के प्रति रोज पाया जा रहा था। इसके बाद आज मास्टर सलीम ने मॉडल टाउन गीता मंदिर में जाकर गलत शब्दावली को लेकर माफी मांगी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह भगवान श्री कृष्ण जी, श्री राम जी और माता के आगे अपना शीश झुकाने आए हैं और पिछले दिनों उनसे जब गलती की गई थी उसकी क्षमा याचना वे इस मंदिर में मांगने आए हैं। मास्टर सलीम ने कहा कि उन्हें यहां पर उनकी गलती को हिंदू नेताओं और पुजारी द्वारा माफ कर दिया गया है। इस दौरान मंदिर में आकर उन्हें काफी भरपूर प्यार मिला है।

विवादों में घिरे मास्टर सलीम श्री माता  चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे और माथा टेकने के बाद माफी मांगी हैं। मास्टर सलीम ने कहा कि उनकी जिंदगी ही मां चिंतपूर्णी हैं। उनके लिए मां चिंतपूर्णी से बढ़कर कोई नहीं है। जब उन्होंने बीस-पच्चीस वर्ष पहले ही माता की भेंटे गानी शुरू की थीं, उसी समय बोल दिया था कि मां से बड़ा इस दुनिया में कोई नहीं है। कहा कि उनके पूर्वज भी माता चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाते रहे हैं और वह भी बचपन से मां के चरणों में उपस्थिति दर्ज करवाने आते रहे हैं।

कुछ गलतफहमी हाल ही के दिनों में हुई है और एक-दो शब्दों के इधर-उधर होने से गलत मतलब निकाला जाने लगा। वह माता की शान के विरूद्ध कभी नहीं बोल सकते हैं। बावजूद उनकी वाणी से किसी को बुरा लगा है उसके लिए वह हाथ जोड़कर माफ़ी मांगते हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले माता के दर्शनों के उपरांत मास्टर सलीम ने पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र कालिया व पुजारी परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट की और उनके समक्ष भी अपनी बात रखी। इस पर रविंद्र कालिया ने कहा कि यदि मास्टर सलीम ने दरबार में आकर मां से ही माफी मांग ली है तो यह मामला यहीं खत्म हो जाता है। माता सबकी मां है और सलीम ने मां चिंतपूर्णी से ही क्षमा याचना कर ली है तो वह उन्हें माफ करने वाले कौन होते हैं।

वहीं शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के चन्द्रकान्त चड्ढा ने गायक सलीम द्वारा सलीम द्वारा क्षमायाचना करने पर जारी बयान में कहा कि हमेशा अपनी सहनशीलता का प्रमाण देने वाला सनातन धर्म इस बार माफी नहीं देगा, बल्कि उनकी पार्टी मास्टर सलीम के विरूद्ध कानूनी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही मास्टर सलीम के विरूद्ध मामला दर्ज न हुआ तो शिव सैनिक सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने को मजबूर होंगे।

विवादों में घिरे मास्टर सलीम श्री माता  चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे और माथा टेकने के बाद माफी मांगी हैं। मास्टर सलीम ने कहा कि उनकी जिंदगी ही मां चिंतपूर्णी हैं। उनके लिए मां चिंतपूर्णी से बढ़कर कोई नहीं है। जब उन्होंने बीस-पच्चीस वर्ष पहले ही माता की भेंटे गानी शुरू की थीं, उसी समय बोल दिया था कि मां से बड़ा इस दुनिया में कोई नहीं है। कहा कि उनके पूर्वज भी माता चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाते रहे हैं और वह भी बचपन से मां के चरणों में उपस्थिति दर्ज करवाने आते रहे हैं।

कुछ गलतफहमी हाल ही के दिनों में हुई है और एक-दो शब्दों के इधर-उधर होने से गलत मतलब निकाला जाने लगा। वह माता की शान के विरूद्ध कभी नहीं बोल सकते हैं। बावजूद उनकी वाणी से किसी को बुरा लगा है उसके लिए वह हाथ जोड़कर माफ़ी मांगते हैं।

माता के दर्शनों के उपरांत मास्टर सलीम ने पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र कालिया व पुजारी परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट की और उनके समक्ष भी अपनी बात रखी। इस पर रविंद्र कालिया ने कहा कि यदि मास्टर सलीम ने दरबार में आकर मां से ही माफी मांग ली है तो यह मामला यहीं खत्म हो जाता है। माता सबकी मां है और सलीम ने मां चिंतपूर्णी से ही क्षमा याचना कर ली है तो वह उन्हें माफ करने वाले कौन होते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...