Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधर : मकसूदां सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं ने मेन गेट बंद...

जालंधर : मकसूदां सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं ने मेन गेट बंद कर लगाया धरना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, वरुण/हर्ष: मकसूदां सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं ने मंडी के मेन गेट को बंद करके धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दरअसल, सब्जी विक्रेताओं की मांग है कि सब्जी मंडी के दोनों मेन गेटों पर सरकारी रेट की बजाए मनमर्जी के रेट की पर्ची काटी जाती है, जिसके रोष में धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने मांग की है कि सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

सब्जी विक्रेताओं के प्रधान सूबेदार यादव ने कहा कि सरकारी दाम 10 रुपए हैं जबकि ठेकेदार मनमर्जी से रेहड़ी वाले सब्जी विक्रेताओं से 30 से 40 रुपए की मांग करते हैं। यह सरासर धक्के शाही है उन्होंने कहा कि सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और ठेकेदारी प्रथा को बंद करना चाहिए । वहीं सब्जी मंडी के प्रधान डिंपी सचदेवा ने कहा कि ठेकेदार सब्जी विक्रेताओं से सरकारी दाम जो कि 15 रुपए हैं उससे 3 गुण ज्यादा पैसा लेकर सब्जी विक्रेताओं के साथ धक्का कर रहा है।

जो सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि जो छोटे सब्जी विक्रेता हैं उन्हें 100 रुपए देने ही होते हैं चाहे उनका सामान बिके या ना बिके। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर रेहड़ी वालों या टेंपो वालों की पर्ची काटनी है तो इनको प्रशासन की ओर से सब्जी मंडी में पार्किंग की जगह भी मुहैया करवाई जाए। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -