फिरोज़पुरः पंजाब के जिला फिरोजपुर से एक यूवक की मौत को लेकर इंसाफ के लिए परिवार वालों द्वारा पुलिस चौकी के बाहर धरना लगाने का मामला सामने आया है। परिवार वालों का आरोप है कि रोड एक्सीडेंट के बहाने हमारे बेटे का उसके दोस्त ने ही कत्ल किया है, और पुलिस इस मामले में कोई कारवाई नहीं कर रही।
मृतक के परिवार वालो ने इंसाफ ना मिलने पर मृतक की लाश को पुलिस चौकी के बाहर रख कर किया रोष प्रदर्शन किया जिसके कारण बॉडर रोड जाम होने से आने जाने वाले लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
परिवार वालों ने कहा कि जब तक हमें इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक लाश का अंतिम संसकार नहीं होग। मृतक की एक नन्नी बच्ची भी है। मृतक की पत्नी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ पड़ा है। थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। परिवार वालो ने पुलिस के खिलाफ नारेबाज़ी की।