Amritsarजालंधरः एक्टिवा पर लौट रहे गीता मंदिर के पुजारी को लूटा, देखें...

जालंधरः एक्टिवा पर लौट रहे गीता मंदिर के पुजारी को लूटा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। हालात ये हो गए है कि अब बेखौफ चोर सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला मीठापुर इलाके से सामने आया है। जहां देर रात थाना 7 में पढ़ते मीठापुर इलाके में खाना खाकर एक्टिवा पर लौट रहे गीता मंदिर के पुजारी सोमनाथ को लूटेरों ने निशाना बना लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुजारी ने बताया कि चीमा चौक से पीछा करती एक सफेद रंग की गाड़ी ने मीठापुर स्कूल के नजदीक उनके पास रूकी।

इस दौरान गाड़ी में सवार लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। पुजारी ने बताया उक्त लुटेरों ने तलवार निकाल ली। इस दौरान लुटेरों ने उनसे 15 हजार रुपए और अंगूठी छीनकर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर मौके पर पहुंचे पंडित सोमनाथ के बहू और बेटे ने कहा कि वारदात की सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों ने कहा कि कार में महिला समेत तीन लोग सवार थे।

महिला ने जब पंडित सोमनाथ को लोकेशन के बहाने रोका तो कार चला रहे युवक ने पीछे बैठे युवक को कहा कि तलवार से पंडित के सिर पर चोट मार। साथ ही कहा कि जो भी जेब में है निकाल दे। पंडित सोमनाथ ने कहा कि वह डर गए। उन्होंने जेब में पड़े करीब 15 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद बोले कि हाथ में जो अंगूठी पहनी है इसे भी निकालो। उन्होंने अंगूठी भी निकाल कर दे दी। वह कान में डाली सोने की बालियां भी छीनने वाले थे, लेकिन इतने में पीछे से आ रहे उनके परिवार की गाड़ी की लाइटें पड़ीं। लुटेरे तुरंत अपनी कार में बैठे और मौके से फरार हो गए। पंडित सोमनाथ ने कहा कि यदि पीछे आ रही परिवार की गाड़ी की लाइट न पड़ती तो वह उन्हें तलवार से नुकसान भी पहुंचा सकते थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...