जालंधर, वरुण/वरिंदरः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदाते दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। वहीं आज बस्ती शेख में दिन दिहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। बस्ती शेख के बाबू जीवन लाल चौक के पास चोरों ने सुबह करियाने की दुकान को निशाना बनाया है। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार के दोस्त सोनू चौहान ने बताया कि उनके दोस्त मोहन लाल की श्रीराम जनरल स्टोर के नाम से करियाने की दुकान है।
जहां एक चोर ने सुबह 5:30 बजे दुकान के ताले तोड़कर सामान और कैश चुरा लिया। उन्होंने बताया कि दुकान में 25 से 30 हजार रुपए पड़े थे जोकि चोर लूटकर फरार हो गया। इस घटना संबंधी उन्होंने थाना 5 की पुलिस को सूचित कर दिया है। वहीं मामले की सूचना मिलते थाना 5 के एसआई सतपाल सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि चोर सुबह 5:30 बजे वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहा है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई सतपाल सिंह ने बताया श्रीराम जनरल स्टोर में मोहन लाल की दुकान को चोर ने निशाना बनाया है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जाएगी।