राजस्थान: गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ विक्की गौंडर के पिता सरावा बोदला निवासी महल सिंह का शव मलोट श्री गंगानगर रेलवे ट्रैक के पास गांव डबवाली ढाब में मिला है। सूत्रों के अनुसार कल रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिला था, जिसे शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा गया था। जिसकी पहचान आज मृतक गैंगस्टर विक्की गौंडर के पिता महल सिंह के रूप में हुई है, शिनाख्त के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि 2017 में विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे। जिसके बाद से उनके पिता परेशान हैं। दरअसल विक्की गौंडर मां बाप का इकलौता बेटा था। वह एक पूर्व राष्ट्रीय शॉट पुट का खिलाड़ी रह चुका था। विक्की ने जालंधर स्पोर्ट्स स्कूल में पढ़ाई की, जहाँ सुक्खा कालहवां के साथ मिलकर उसने जुर्म की दुनिया पर कदम रखा और इस जुर्म की दुनिया में उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज थे।