.
Nationalवेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत, कई...

वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
काशीबुग्गाः आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में लोगों में भगदड़ मच गई। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके बाद अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ: https://encounternewspaper.com/top-news/big-news-6-people-died-in-a-stampede-at-a-temple-in-andhra-pradesh-the-toll-may-increase/ शुरुआती जानकारी के अनुसार, भगदड़ मचने का कारण भारी भीड़ होने से रेलिंग गिर गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग एक-दूसरे पर गिर गए। बताया जा रहा है कि कार्तिक मास की एकादशी की वजह से मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। हादसा मंदिर के प्रवेश द्वार के पास ही हुआ है। अभी तक के वीडियो और फोटो से अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। वहीं दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना से हड़कंप मच गया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं और स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से घटनास्थल का दौरा करने और राहत कार्यों की निगरानी करने को कहा है।’ बता दें कि श्रीकाकुलम वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश का प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर है। इसे उत्तरा तिरुपति यानी उत्तर का तिरुपति भी कहा जाता है क्योंकि इसका स्वरूप और पूजा-पद्धति तिरुपति बालाजी मंदिर से मिलती-जुलती है। यहां भगवान वेंकटेश्वर (श्री विष्णु) की पूजा की जाती है, जिन्हें स्थानीय लोग श्रीनिवास, बालाजी या गोविंदा नामों से भी पूजते हैं। यह मंदिर 11वीं–12वीं सदी में बनाया गया माना जाता है, जब चोल और चालुक्य शासकों का प्रभाव इस क्षेत्र में था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

पंजाब यूथ रन 2026 का आयोजन, नशामुक्ति का संदेश देने को दौड़े युवा

मोहालीः मोहाली के फेज-8 स्थित गुरुद्वारा श्री अंब साहिब...

Punjab News: कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला, 3 की मौके पर मौत, एक गंभीर

मंडी गोबिंदगढ़ः फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार कार ने...

Punjab News: ससुराल बच्चा लेने पहुंची पत्नी से की मारपीट, गाड़ी में लगाई आग, देखें वीडियो

फिरोजपुरः गुरुहरसहाय कस्बे के गुद्दार पंज ग्रेन गांव में...

आज का राशिफल, 9 अगस्त, 2026

नई दिल्लीः 9 अगस्त को चंद्रमा और मंगल के...

पंजाब यूथ रन 2026 का आयोजन, नशामुक्ति का संदेश देने को दौड़े युवा

मोहालीः मोहाली के फेज-8 स्थित गुरुद्वारा श्री अंब साहिब से पंजाब यूथ रन 2026 का आयोजन किया गया। आम...

Punjab News: कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला, 3 की मौके पर मौत, एक गंभीर

मंडी गोबिंदगढ़ः फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचल देने का मामला सामने आया है।...

Punjab News: ससुराल बच्चा लेने पहुंची पत्नी से की मारपीट, गाड़ी में लगाई आग, देखें वीडियो

फिरोजपुरः गुरुहरसहाय कस्बे के गुद्दार पंज ग्रेन गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया...

हिमांशी खुराना हत्याकांड में पार्टनर अब्दुल गफूरी गिरफ्तार, फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप

टोरंटोः कनाडा के टोरंटो में (30) हिमांशी खुराना की हत्या के मामले में पुलिस ने सात महीने बाद उसके...