ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 5 की मौत

ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 5 की मौत

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, जोकीहाट भंसिया गांव से एक बारात शनिवार को खगड़िया के लिए निकली थी। कुछ लोग एक कार पर सवार होकर बारात में शामिल थे। इसी दैरान मरंगा बायपास पर कार के चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और कार सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

इस दुर्घटना में धरनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पुष्कर कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान अब्दुल जलील (50), गुलजबी (8), सोफिया (12), ड्राइवर इश्तियाक (37) और मो. सम्मद (60) के रूप में की गई है। ये सभी लोग कार पर ही सवार थे। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों मे चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी है वही आधा दर्जन लोग घायल हो गये है।

जिनकी हालत नाजुक बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि खड़े ट्रक में स्कॉर्पियों ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। स्कॉर्पियो में कुल 11 लोग सवार थे। जो जोकीहाट से खगड़िया बारात जा रहे थे। तभी मरंगा थाना क्षेत्र के बाईपास के पास यह घटना हो गयी। मृतकों में बच्चे भी शामिल है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। सभी घायलों को पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी जिसके कारण यह हादसा हुआ है। स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही स्कॉर्पियों सवार 5 लोगों की मौत हो गयी। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों का इलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है।