Loading...
Punjab Govt
HomeNationalबरातियों से भरी बोलेरो गाड़ी खाई में गिरने से 5 की मौत,...

बरातियों से भरी बोलेरो गाड़ी खाई में गिरने से 5 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पिथौरागढ़ः उतराखंड के पिथौरागढ़ जिले के सेराघाट क्षेत्र से चंपावत के पाटी आई बरातियों की कार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। देर रात पाटी के बालातड़ी से वापिस लौटते समय बरातियों की कार घाट के आस बा क्षेत्र में गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मां बेटा समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को लोहाघाट उप जिला अस्पताल लाया गया है। आपदा परिचालन केंद्र को रात तीन बजे घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लोहाघाट अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और लोहाघाट उपजिला अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बिलासपुर निवासी 28 वर्षीय भावना चौबे, भावना का छह वर्षीय बेटा प्रियांशु, 40 वर्षीय प्रकाश उनियाल। पंतनगर निवासी 35 वर्षीय केवल चंद्र उनियाल, 32 वर्षीय सुरेश नौटियाल के रूप में हुई है। हादसे में रुद्रपुर धीरज पुत्र प्रकाश चंद्र, लाखतोली निवासी 14 वर्षीय राजेश पुत्र उमेश चंद्र जोशी, दिल्ली निवासी पांच वर्षीय चेतन चौबे पुत्र सुरेश चौबे, किलोटा निवासी भास्कर पांडा, सल्ला भाटकोट, सेराघाट पिथौरागढ़ निवासी 38 वर्षीय वाहन चालक देवदत्त पुत्र रामदत्त घायल हो गए हैं।

प्रशासन मृतकों का ब्योरा जुटा रहा है। मृतकों के शवों को भी खाई से निकालने के बाद लोहाघाट उप जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है की शादी समारोह संपन्न होने के बाद बारात वापिस गांव के लिए लौट रही थी। वाहन संख्या यूके 04 टीबी 2074 बोलेरा है। उसमें 10 लोग सवार थे।

उपजिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी और डॉ. अजीम ने बताया कि गंभीर रूप से घायल भास्कर पांडा (किलोटा) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल चंपावत रेफर किया गया है। अन्य घायलों में धीरज (रुद्रपुर), राजेश (14, लाखतोली), चेतन चौबे (5 वर्ष, दिल्ली) और वाहन चालक देवदत्त (38, शेराघाट) शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page