Girl in a jacket
HomeHaryanaCongress प्रत्याशी के समर्थक पर गोली चलाने के मामले में 4 युवक...

Congress प्रत्याशी के समर्थक पर गोली चलाने के मामले में 4 युवक Arrested, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समथर्क को गोली मारने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार है। पंचकूला पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया। जब पुलिस को सूचना मिली कि कालका से प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के एक समर्थक को गोली मार दी गई। जिसके बाद पंचकूला पुलिस ने सभी बॉर्डर सील कर दिए। पंचकूला पुलिस के क्राइम ब्रांच- 19 की टीम ने सेक्टर 20 के श्मशानघाट के पास पंजाब के बॉर्डर के पास एक गाड़ी को रोकने की कोशिश की। जिसमें युवकों ने गाड़ी नहीं रोकी, बल्कि क्राइम ब्रांच-19 की टीम की सफेद कलर की बोलेरो को टक्कर मारकर पंजाब के अंदर ढाकोली में घुस गए। तभी पुलिस ने गाड़ी को ओवरटेक करके चार युवकों को गिरफ्तार किया। युवकों से एक अवैध पिस्तौल मैगजीन भी बरामद हुआ।

क्राइम ब्रांच-19 के एसएचओ योगविंदर सिंह व जांच अधिकारी सुखजेन्ट सिंह ने बताया कि चारों का नाम सुशील कुमार, जितेंद्र कुमार, अंकुश, लाखन है। जिनके ऊपर पहले ही हरियाणा के गोहाना, रोहतक और पंचकूला व पंजाब में पहले ही केस दर्ज हैं। सभी आरोपी हरियाणा के नरवाना से है और जिनमें सुशील कुमार यमुनानगर से है। पुलिस ने सुशील कुमार का 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -