जालंधर (वरुण)। थाना नकोदर की पुलिस ने दड़ा सट्टे का कारोबार करने वाले 4 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुनील नेगी पुत्र खुशहाल सिंह वासी नारायणगढ़, प्रेम सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह वासी प्रीत गली नकोदर, रंजीत सिंह पुत्र महिंदर सिंह वासी गांव लोहारा रजिंदर कुमार पुत्र दौलत राम वासी मैहतपुर के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए एसपी सरबजीत बाहिया ने बताया कि डीएसपी हरजिंदर सिंह को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी पंजाब स्टेट की नकली लाटरी का हवाला देकर लोगों को सट्टा लगवा रहे हैं। जिस पर कारवाई करते हुए एएसआई भजन सिंह और उनकी टीम ने चारों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 3 मोबाईल फोन, लैपटाप, प्रिंटर्स, दड़े सट्टे की पर्चियां और 65 हजार रुपए नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर आईपीसी की धारा 420 और गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

