बीकानेरः CRPF ट्रेनी जवान की 22 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत होने का मामला सामने आया है। जवान देहरादून स्थित ट्रेनिंग कैंप में प्रशिक्षण ले रहा था। परिजन घटना की जानकारी पर देहरादून गए और पार्थिव देह को आज उनके गांव श्रीकोलायत के हदां गांव लाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार ट्रेनी जवान पुखराज कड़ेला (22) अजमेर ग्रुप से ट्रेनिंग ले रहे थे। 10 फरवरी से उनकी ट्रेनिंग शुरू हुई थी। ट्रेनिंग सेशन के बाद सोमवार रात को वह अपने कमरे में चले गए थे। उनके साथियों ने मंगलवार सुबह उसे जगाया लेकिन बैरक से कोई आवाज नहीं आई जिसके बाद कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया जहां, जवान बेहोश अवस्था में था, उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हृदयगति रुकने से मृत्यु होना सामने आया है।