.
Breaking Newsमां पार्वती बनकर नाच रहे 20 साल के शख्स को आया हार्ट...

मां पार्वती बनकर नाच रहे 20 साल के शख्स को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जम्मूः नाचते-नाचते मौत की घटनाएं एकाएक बढ़ गई हैं। पहले उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शख्स की बर्थडे पार्टी में मौत हुई। उसके चंद दिन बाद मैनपुरी में हनुमान के रोल में नाच रहे एक शख्स की मौत हो गई। अब जम्मू में एक शख्स की नाचते-नाचते मौत की घटना सामने आई है। शख्स, पार्वती के रोल में डांस कर रहे था। नाचते-नाचते गिरा और उठा ही नहीं।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को जम्मू के बिश्नेह तहसील में जागरण का आयोजन किया गया था। इस दौरान योगेश गुप्ता नाम का शख्स मां पार्वती के रोल में डांस कर रहा था। काफी देर तक डांस करने के बाद युवक अचानक जमीन पर गिरा और उठा ही नहीं। उसे डॉक्टरों के पास ले जाया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट अटैक की वजह से उसकी मौत हो गई।

जम्मू जिले के बिश्नेह तहसील के गांव कोठे सैनिया जागरण का आयोजन किया गया था। इस दौरान कलाकार देवी देवताओं के रोल में डांस कर रहे थे। इसी दौरान मंच पर शिव पार्वती की लीला का मंचन किया गया, जिसमें मां पार्वती के रोल में जम्मू के सतवारी निवासी 20 वर्षीय कलाकार योगेश गुप्ता शिव स्तुति पर डांस कर रहे थे। नाचते-नाचते ही योगेश गुप्ता गिर पड़े। थोड़ी देर तक कोई समझ नहीं पाया। फिर भगवान शिव बना कलाकार उसके पास पहुंचा और उसने योगेश को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह उठ नहीं पाया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। योगेश को हार्ट अटैक आया था और उसकी मौत हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पुलिस कर्मी का गोली मारकर कत्ल, बेटे पर शक, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सेक्टर 22 में पुलिस कर्मी की गोली मारकर...

Punjab-Haryana High Court को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली किया परिसर

चंडीगढ़ः पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को बम से...

Jalandhar News: Radhe Shyam डेयरी में पानी में दूध मिलाने के वायरल वीडियो को लेकर आया नया मोड़

जालंधर, ENS: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें राधे शाम डेयरी में दूध...

पुलिस कर्मी का गोली मारकर कत्ल, बेटे पर शक, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सेक्टर 22 में पुलिस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस की अकाउंट ब्रांच में तैनात हेड...

Punjab-Haryana High Court को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली किया परिसर

चंडीगढ़ः पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह हड़कंप मच...

Punjab News: 2 ई-रिक्शा सहित 5 वाहनों की टक्कर, 3 गुलाटियां खा 30 फीट दूर गिरा चालक ,5 घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः बहादुरके रोड पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज़ रफ़्तार कार ने...