Punjab Govt AD
HomeNationalअज्ञात वाहन की टक्कर से 2 दोस्तों की मौत, परिजनों ने Doctors...

अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 दोस्तों की मौत, परिजनों ने Doctors पर लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटाः ईद के दिन घूमने निकले 2 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है। दोनों युवक केशवरायपाटन के रहने वाले थे। घटना देर रात 11 बजे के आसपास कोटा मेगा हाईवे गुडली के पास की है। दोनों शवों को कोटा एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।

जानकारी मुताबिक, केशवराय पाटन के वार्ड 20 निवासी शाहिद (21) और नादिल (20) ईद की नवाज के बाद बाइक से बूंदी घूमने के लिए निकले थे। रात को वापस लौटते समय कोटा मेगा हाईवे गुडली के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों गम्भीर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए कोटा एमबीएस हॉस्पिटल लाया गया। रात को एमबीएस हॉस्पिटल में रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट के मामले में हंगामा चल रहा था। डॉक्टरों ने काम बंद कर रखा था। इस कारण परिजन दोनों घायलों को निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

दोनों युवकों को 108 एंबुलेंस कोटा के एमबीएस अस्पताल में लाया गया। एमबीएस अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर की हड़ताल चल रही थी और दोनों घायल युवक अस्पताल के बाहर 11:45 से लगभग डेढ़ घंटे तक रहे यहां सभी डॉक्टर से इलाज के लिए मिन्नतें करते रहे लेकिन किसी भी डॉक्टर ने इलाज नही किया। दोनों घायलों को प्राइवेट अस्पताल 1:30 बजे ले जाया गया प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर ने दोनों घायल दोस्तों को मृत घोषित कर दिया। आमिर ने बताया कि अगर दोनों घायलों का समय पर इलाज हो जाता तो उनकी मौत नहीं होती इन दोनों की मौत की जिम्मेदार रेजिडेंट डॉक्टर की हड़ताल है।

केशोरायपाटन थाना SI बालकृष्ण ने बताया कि कल लगभग 11:00 बजे एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। 108 एंबुलेंस से दोनों को कोटा एमबीएस अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर हड़ताल पर थे इलाज नहीं मिल पाया। निजी अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक केशव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -