जालंधर, ENS: थाना बिलगां की पुलिस ने लूटपाट के मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बिलगां और अशदीप सिंह उर्फ अर्श के तौर पर हुई है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महेंद्र पाल ने बताया कि गांव पती भट्टी बिलगां निवासी कुलविदर कौर ने उनकी टीम के एएसआई अवतार सिंह को शिकायत दर्ज करवाई थी वह नूरमहल से समान लेकर अपने घर बिलगां की तरफ आ रही तो इसी दौरान रेलवे फांटक के पास दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति उसकी स्कूटरी को लात मार कर नीचे गिरा कर उसके कानों में पाई हुई बालियों को छीन कर फरार हो गई।
जिसके बाद उनकी टीम के एएसआई अवतार सिंह ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान अशदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस अरोपितों को अदालत में पेशकर रिमांड पर लेगी।

